Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

खादगढ़ा बस स्टैंड बना भ्रष्टाचार का अड्डा : 4 माह में 35 लाख का घोटाला, नगर निगम के बदले ठेकेदार इरफान खान के आदमी वसूल रहें हैं बसों से टोल टैक्स

0 464

साभार : दैनिक भास्कर

रांची नगर निगम के अफसरों और ठेकेदारों की जोड़ी ने भगवान बिरसा मुंडा बस स्टैंड (कांटाटोली स्टैंड) को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। आलम यह है कि टेंडर किए बिना ही पुराने ठेकेदार को बस स्टैंड से टोल टैक्स वसूली का ठेका दे दिया। ठेकेदार के लोग 17 जुलाई से टोल टैक्स की वसूली कर रहे हैं।

रोजाना औसत वसूली 60 से 70 हजार रुपए हो रही है, लेकिन निगम में रोजाना 8 से 43 हजार रुपए ही जमा हो रहा है। करीब 125 दिनों से ठेकेदार के लोग स्टैंड से वसूली कर रहे हैं। रोजाना औसत 25 से 30 हजार रुपए भी कम वसूली दिखाकर करीब 35 लाख रुपए का घोटाला किया गया है।

- Advertisement -

फाइल में विभागीय वसूली, पर कुर्सी पर बैठे ठेकेदार के लोग पैसा लेकर काट रहे टोकन - Dainik Bhaskarस्टैंड से वसूली कराने वाले ठेकेदार इरफान खान ने स्वीकार किया कि 55 से 60 हजार रुपए का कलेक्शन है, लेकिन इसमें 12 से 15 हजार रुपए खर्च भी आता है। इसलिए निगम को 35 से 45 हजार रुपए मिलता है।

ऐसे समझिए घोटाले का गणित… हर माह करीब 8 लाख की गड़बड़ी

रोजाना करीब 500 बसों का स्टैंड से आवागमन होता है। 100 रु. प्रति बस की दर से 50 हजार रु. की वसूली होती है। कभी बस कम आने पर पांच हजार रुपए का अंतर भी होता है।

रोजाना 100 ट्रेकर या ऑटो पहुंचता है। इससे 25 से 70 रु. की वसूली होती है, जो करीब 5000 रु. रोजाना होता है।

रोजाना 10 से 15000 रु. की वसूली ठेला-खोमचा व गुमटी से होता है।

इस तरह रोजाना औसत 60-70 हजार रुपए की वसूली होती है। अक्टूबर की बात करें तो निगम में मात्र 10 लाख रुपए जमा हुए, जबकि न्यूनतम 18 लाख होते हैं।

Ranchi Bus stand || khadgarha bus stand || Biggest bus stand in Ranchi  Jharkhand - YouTubeठेकेदार इरफान खान से बातचीत के प्रमुख अंश

60 हजार तक वसूली तो करते हैं, पर 15 हजार खर्च भी है

रिपोर्टर: बस स्टैंड से टोल टैक्स की वसूली आपलोग कर रहे हैं क्या?

ठेकेदार: नहीं, नगर निगम करता है। हमलोग सहयोग करते हैं।

रिपोर्टर: रोज 65 हजार में मामला तय हुआ है। आपको भी नुकसान हो रहा?

ठेकेदार: ऐसा नहीं है। 55 से 60 हजार का कलेक्शन है, पर खर्च भी 15 हजार रुपए है। इसलिए निगम को 30 से 40 हजार रुपए जाता है।

रिपोर्टर: निगम के इंफोर्समेंट अफसर वसूली कर रहे, फिर खर्च किस पर?

ठेकेदार: नाश्ता-पानी में 2-3 हजार का खर्च है। थाना भी मैनेज करते हैं।

रांची के नए नगर आयुक्त ने पदभार संभालासीधी बात : कुंवर सिंह पाहन, अपर नगर आयुक्त

जानकारी नहीं, यह गंभीर मामला है, जांच कराएंगे

कांटाटोली स्टैंड से टोल टैक्स की वसूली का ठेका पुराने ठेकेदार को दिया है क्या? -बिल्कुल नहीं, स्टैंड में विभागीय वसूली हो रही है। निगम के इंफोर्समेंट अफसर रोजाना टोल वसूलते हैं। टोल नाका पर तो ठेकेदार के लड़के निगम का टोकन काट रहे हैं ? -इसकी जानकारी मुझे नहीं है। ऐसा हो रहा है तो यह गंभीर मामला है। कल इसकी जांच कराते हैं।

साभार : दैनिक भास्कर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309