Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सेक्स में पागल 5 बच्चों की मां ने 9वीं के छात्र का अपहरण कर रेप किया : अपनी हवस मिटाने के लिये बच्चे को खिलाती थी नशे की गोलियां

0 2,010

NEWS DESK, NATION EXPRESS, चित्रकूट (एमपी/यूपी)

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की बॉर्डर से लगने वाले चित्रकूट से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला 9वीं के छात्र को नशीली दवा खिलाकर उसके साथ संबंध बनाती थी। बच्चा विरोध करती तो उसे जान से मारने की धमकी देती।

अभी तक आपने महिला के साथ युवकों के जरिए रेप की खबरें कई सुनी होंगी। लेकिन मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की बॉर्डर से लगने वाले चित्रकूट से एक शॉकिंग मामला सामने आया है। जहां एक पांच बच्चों की मां ने नाबालिग और कक्षा नौवीं पढ़ने वाले बच्चे के साथ रेप किया। महिला हवस में इतनी डूब गई कि उसने पहले तो बच्चे को अपने झूठे प्यार में फंसाया, फिर उसका अपहरण कर लिया। पीड़ित लड़के के परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो परिजनों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट ने महिला को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।

- Advertisement -

बेटे के उम्र के बच्चे से रेप करती थी महिली
दरअसल, चौंकाने वाली यह घटना चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र की है। जहां आरोपी महिला ने हवस के चलते इसी साल अप्रैल महीने में पीड़ित छात्र को अगवा कर लिया था। इसके बाद बच्चे को अपने साथ भगा ले गई। हैरान की बात यह है कि महिला शादीशुदा है और उसके 5 बच्चे हैं। जबकि पीड़ित बच्चा उसके बेटे की उम्र का है। महिला पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहती है। 

नशीली दवा खिलाकर हवस मिटाती महिला
अब कोर्ट के आदेश पर महिला के चंगुल से बच्चे को मुक्त कर लिया गया है। बच्चे ने पूछताछ के दौरान बता कि महिला उसके साथ अश्लील हरकतें करती थी। फिर उनसे अपनी हवस शांत करने के लिए अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद वो झूठे वादे कर मुझे भगाकर प्रयागराज ले गई। यहां उसने एक किराए का घर लिया। फिर रोजाना कोई नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रोज अपनी हवस शांत करती थी। जब मैंने उसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगी।

Indian sex Crime News| हवस मिटाने के लिए 5 बच्चों की माँ ने 9वीं के छात्र  के साथ किया रेप, पूरा मामला जानकर खिसक जाएंगी जमीन। - New India TV 24 News

परिवार बेबस होकर पहुंचा था कोर्ट के पास
वहीं पीड़ित बच्चे के परिवार ने बताया कि जब पुलिस ने उनकी शिकायत की सुनवाई नहीं कि तो तब जाकर हमें मजबूरी में न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर ही राजापुर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बच्चे को उसके चंगुल से मुक्त कराया। वहीं पुलिस ने पीड़ित छात्र का मेडिकल कराया। आरोपी महिला के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Report By :- SONALI AHUJA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, चित्रकूट (एमपी/यूपी)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309