Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बिहार झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अनिल शर्मा को इलाज के लिए हजारीबाग से रिम्स लाया गया : कार्डियोलॉजी विभाग में चल रहा इलाज

0 471

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

पिछले तीन दशक से आतंक का पर्याय बन चुके व हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे रांची के गैंगस्टर अनिल शर्मा को कड़ी सुरक्षा के बीच रिम्स लाया गया है. हजारीबाग स्थित जेपी कारा में बुधवार की सुबह चार बजे के करीब सीने में दर्द हुआ था. कारा चिकित्सकों ने जांच के बाद हार्ट अटैक की आशंका को देखते हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया था. वहां के कैदी वार्ड में उसका इलाज चल रहा था. इस बीच बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया है. रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के ओपीडी में चिकित्सक अनिल की गहन जांच कर रहे हैं. कार्डियोलोजी के डॉक्टर मृणाल अनिल शर्मा का ईलाज कर रहे हैं.

- Advertisement -

23 साल से जेल की सजा काट रहा है

मालूम हो कि भोमा सिंह हत्याकांड में अनिल शर्मा सजायाफ्ता है. वह पिछले दो साल से केंद्रीय कारा हजारीबाग में सजा काट रहा है. इससे पहले उसे दुमका जेल से भारी सुरक्षा में हजारीबाग लाया गया था. उसे हाई सिक्योरिटी में रखा जाता है. गैंगस्टर पर जेल में रहते आपराधिक घटनाओं को अपने गुर्गों द्वारा अंजाम दिए जाने का आरोप लगने पर दुमका केंद्रीय कारा से उसे 2021 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग में स्थानांतरित किया गया था. अनिल शर्मा 23 साल से जेल की सजा काट रहा है.

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309