Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हाय रे… कलयुगी माँ ! BJP की महिला नेत्री ने अपनी ही 13 साल की बेटी को शराब पिलाकर प्रेमी और दोस्त से करवाया गैंगरेप

0 518

CRIME DESK, NATION EXPRESS, हरिद्वार

Haridwar Rape Case: उत्तराखंड से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आई है। यहां एक मां ने अपने ही प्रेमी और दोस्तों के साथ अपनी नाबालिग बेटी का सामूहिक बलात्कार करवाया। यह महिला कोई आम नहीं बल्कि भाजपा की पदाधिकारी है। फिलहाल भाजपा ने महिला को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश करते हुए महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। रानीपुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

BJP Former Mahila morcha president leaves her daughter with her boyfriend and his friend हरिद्वार में बीजेपी नेता ने बेटी का कराया रेप! कोर्ट ने भेजा जेल, एक अन्य शख्स की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि महिला भाजपा में किसी पदाधिकारी पद पर रह चुकी है। महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। महिला अपने पति से अलग प्रेमी और बेटी के साथ रहती थी। जबकि बेटा पिता के साथ रहता है।

 

BJP नेत्री ने कराया अपनी बेटी का रेप, मां की ममता तार-तार! | खबर बताते रोने  लगी एंकर! | Uttarakhandघुमाने के बहाने ले गए आरोपी

पुलिस के मुताबिक नाबालिग ने बताया कि उसकी मां और मां का प्रेमी उसे घुमाने के बहाने कार में लेकर गए। बेटी के पिता ने बताया कि पत्नी अपने प्रेमी सुमित पटवाल व उसके दोस्त शुभम के साथ भेल स्टेडियम की तरफ गई। जहां शराब पीकर दोनों ने उसकी पत्नी की सहमति पर नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि आगरा, वृंदावन व हरिद्वार के होटल में भी उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किसी को कुछ बताने पर बेटी व पिता की हत्या करने की धमकी दी गई।

 

पिता को बेटी ने सुनाई आपबीती

पुलिस की मानें तो महिला नेत्री पति से कुछ महीनों पहले झगड़ा करने के बाद बेटी को अपने साथ ले गई थी। बेटे को पति के पास ही होड़ दिया था। बेटी को साथ ले जाने की मंशा से पति भी बेखबर था। बीच-बीच में बेटी मां के पास पिता से मिलने के लिए आ जाती थी। काफी समय से वह बेटी को आने नहीं दे रही थी। कई दिन पहले किसी तरह बच्ची पिता के पास आ गई। तब बच्ची की स्थिति देखकर पिता ने उससे पूछ उसने तो पूरी कहानी बयां कर दी। 

BJP महिला नेता ने अपनी बेटी का कराया रेप,भड़कीं Neha Singh Rathoreपांच घंटों तक की दरिंदगी

पुलिस के अनुसार पीड़िता से पूछताछ और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया करीब पांच घंटे तक चली। इन पांच घंटों के दौरान सिलसिलेवार बच्ची ने अपने साथ हुई दरिंदगी की बात बताई। सबसे बड़ी चौकाने वाली बात ये रही कि जनवरी में रात के समय मां उसे घुमाने के बहाने अपने दोस्तों के साथ कार में लेकर गई। जहां पहुंचते ही उसने कार में पीछे की तरफ उसे दोनों दोस्तों को सौंप दिया। बच्ची रोती-बिलखती रही और उसने मां के सामने भी ऐसा न करने की गुहार की। मगर मां ने साफ कह दिया कि ये सब करना ही पड़ेगा।

लग्जरी गाड़ियों में घूमता देख कार्यकर्ता भी थे हैरान 
कुछ ही समय में अच्छे पद पार्टी में मिलने और फिर इसके बाद लग्जरी गाड़ियों महिला के पास आ गई। उसे लग्जरी गाड़ियों में घूमते देख खुद पार्टी के कार्यकर्ता भी हैरान थे। SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए। एसएसपी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि हुई है। बुधवार को आरोपी महिला और उसके प्रेमी सुमित पटवाल निवासी न्यू कैनाल कॉलोनी बहादराबाद को शिवमूर्ति चौक के पास होटल युग रेजीडेंसी से गिरफ्तार कर लिया गया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

BJP महिला नेता का गंदा कांड, प्रेमी से कराया अपनी ही बेटी का रेप, बच्ची ने  मां की पोल खोली !भाजपा ने पार्टी से प्राथमिक सदस्यता की रद्द

नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न करवाने के आरोप में फंसी महिला नेत्री को भाजपा ने भी पार्टी से बाहर निकाल दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की तरफ से महिला को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने का पत्र जारी कर दिया गया है। अगस्त 2024 में उसकी हरकतों की शिकायतें मिलने पर महिला मोर्चा के पद से भी हटा दिया गया था।

हरिद्वार एसएसपी ने तुरंत कार्यवाई के दिए निर्देश
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने गंभीरता से इस मामले को लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए. किशोरी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए एसएसपी ने एबीपी लाइव को बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि हुई है.बुधवार को आरोपी महिला और उसके प्रेमी सुमित पटवाल निवासी न्यू कैनाल कॉलोनी बहादराबाद को शिवमूर्ति चौक के पास होटल युग रेजीडेंसी से गिरफ्तार कर लिया गया.
Prince Nehal | उत्तराखंड में BJP महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष अनामिका  शर्मा ने अपनी 13 साल की बेटी का अपने बॉयफ्रेंड सहित कई और लोगों से गैंग ...
पिता ने लगाए पत्नी पर आरोप
पिता का आरोप है कि बीते जनवरी महीने में बेटी को घुमाने के बहाने कार में उसकी पत्नी अपने प्रेमी सुमित पटवाल व उसके दोस्त शुभम के साथ भेल स्टेडियम की तरफ ले गई थी .जहां शराब पीकर दोनों ने उसकी पत्नी की सहमति पर नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया, आरोप है कि आगरा, वृंदावन व हरिद्वार के होटल में भी पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. किसी को कुछ बताने पर बेटी को पिता की हत्या करने की धमकी दी गई.

Report By :- SONAL CHAUHAN, CRIME DESK, NATION EXPRESS, हरिद्वार

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309