Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में अपराधी बेलगाम : लाइन टैंक तालाब चडरी के पास दिनदहाड़े 2 लाख की लूट

0 329

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

कोतवाली थाना क्षेत्र के लाइन टैंक तालाब चडरी के पास से बाइक सवार दो अपराधियों ने दिन दहाड़े दो लाख लूट लिए और फरार हो गये। लूना पर सवार व्यक्ति को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। वहीं आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

- Advertisement -

बाकी खबर की प्रतीक्षा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309