Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची को अपराध मुक्त बनाने की कवायद शुरू : कुख्यात गैंगस्टर और अपराधियों की जीवन कुंडली अब होगी रांची पुलिस के पास

0 373

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी रांची के छोटे-बड़े गुंडों का जीवन-कुंडली खंगाल उसका डाटाबेस तैयार किया जायेगा। वहीं जेल में बंद और बाहर निकलने वाले क्रिमिनलों का भी डाटाबेस तैयार करने की खातिर राजधानी के तमाम थानों एवं ओपी में एक-एक नोडल ऑफिसर रहेंगे। यह नोडल ऑफिसर अपने-अपने थाना/ओपी क्षेत्र के जेल जाने वाले और जेल से बाहर आने के बाद गुंडों की हरकतों और उसकी करतूतों पर पूरी नजर रखेंगे। ऐसा सटीक जानकारी रखने के बाद रांची पुलिस को जेल प्रशासन की मदद लेने की दरकार नहीं पड़ेगी। इससे पहले पुलिस को जेल में बंद अपराधियों के बारे में जानकारी लेने के लिये जेल से मिले डेट का इंतेजार करना पड़ता था।

Crime Continue In Ranchi City. - Ranchi News

- Advertisement -

रांची प्रक्षेत्र के DIG अनूप बिरथरे और पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा की पहल पर हरेक थानों में नोडल ऑफिसर तैनात किये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नोडल अधिकारी अब हर रोज जेल और कोर्ट जाकर अंदर और बाहर के क्रिमिनलों के बारे में जानकारी जुटायेगे। मसलन, बेल पर कौन-कौन अपराधी बाहर निकला, मुलाकातियों का डिटेल, जेल में रहने के दौरान अपराधी का आचरण कैसा था, जेल से बाहर आने वाले अपराधियों से थाना हाजिरी लगवाना एवं अपराधियों के पूरे परिवार का डिटेल हासिल करना है।

Jharkhand: आठ IPS का तबादला, रांची डीआईजी बने अनूप बिरथरे | N7 India Newsइसी तरह कुख्यात गैंगस्टर और अपराधियों को शहर छोड़ने से पहले संबंधित थाने में रिपोर्ट करनी होगी। वहीं, नोडल ऑफिसरों का एक साझा व्हाट्सएप ग्रुप भी बना दिया गया है। ताकि कोई भी अपराधी जेल से बाहर निकलें तो उसकी जानकारी हर थानों को मिल जाये।

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309