Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

राँची पुलिस की सकुशल बच्चे की बरामदगी का दावा फेल : 8 वर्षीय मासूम की हत्या से राजधानी में उबाल, 3 मार्च को घर के पास से हुआ था अपहरण

0 507

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू से अगवा हुए नौ वर्षीय शौर्य की हत्या कर दी गयी है. उसका शव नगड़ी के सपारोम तालाब से बरामद हुआ है. गौरतलब है कि बच्चे का अपहरण उनके घर के बाहर से कर लिया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने बरयातू थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया था

झारखंड की राजधानी रांची में होली की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में तब्दील हो गई रांची के एदलहातू से अगवा किए गए 8 वर्षीय मासूम शौर्य की हत्या कर दी गई ,शुक्रवार की शाम मासूम शौर्य अपने घर के बाहर स्थित एक दुकान में बिस्कुट खरीदने के लिए गया हुआ था उसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे अगवा कर लिया आज मासूम शौर्य का शव नगरी इलाके से पुलिस ने बरामद किया है

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला : रांची के दल हाथों के रहने वाले राजू गोप के 8 वर्षीय बेटे शौर्य का शव नगरी से आज बरामद किया गया शौर्य के गायब होने के बाद रांची पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला था सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि उसे एक उजले कार में सवार एक युवक ने दुकान से घर लौटने को अपने पास बुलाया और फिर उसे अपने साथ लेकर चला गया मामला संज्ञान में आने के बाद रांची पुलिस की टीम राज्य के बाहर भी छापेमारी कर रही थी लेकिन जानकारी के अनुसार अपहरण वाले दिन ही शौर्य की हत्या करने के पास उसके शव को फेंक दिया कि था

Agra Class 5 student found hanging from tree in Agra pet dog found in bushes-Agra Crime: आगरा में हैरान करने वाला मामला, फंदे से लटका मिला 5वीं क्लास का बच्चा,झाड़ियों में मिला

किसी नजदीकी का हाथ : मासूम बच्चे का अपहरण जिस तरीके से किया गया था उसे देखकर यह साफ पता चलता है कि उसका अपहरण करने वाला कोई करीबी हो सकता है क्योंकि उसके बुलावे पर ही उसके पास गया और काफी देर तक उससे बातचीत की और उसके बाद उजले कार मे उस बच्चे को ले फरार हो गया पूरे मामले में सबसे खास बात यह है कि बच्चे के अपहरण के बाद परिवार वालों से किसी भी तरह की कोई फिरौती की मांग नहीं की गई थी मासूम के पिता राजू गोप के अनुसार उनका किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं था फिर भी उनके बेटे को क्यों मार दिया गया यह समझ से परे है

मासूम के अपहरण कांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए रांची पुलिस की कई टीमें काम कर रही थी लेकिन अपहरण वाले दिन ही शौर्य की हत्या कर दी गई थी पुलिस की टीम अब हत्यारे को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि मामले में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं उसी आधार पर छापेमारी की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा !

लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि रांची पुलिस इस काम में पूरी तरह नाकाम हो गई और मासूम बच्चे को बचा नहीं पाई अगर पुलिस तत्परता से काम करती तो हो सकता है कि 8 साल के मासूम शौर्य की जिंदगी बच जाती !

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309