CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद एसीबी ने अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। गुरूवार को एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची सदर अंचल के अंचलाधिकारी मुंशी राम को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -
रांची सदर सीओ मुंशी राम के खिलाफ एसीबी को शिकायत मिली थी कि वे जमीन संबंधी काम को लेकर रिश्वत मांग रहे है। एसीबी ने सीओ को ट्रैप किया और रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अरेस्ट करने के बाद सीओ मुंशी राम को एसीबी की टीम अपने साथ लेकर चली गई है। बताया जा रहा है कि अंचल में बड़े पैमाने पर जमीन की रसीद से लेकर दाखिल खारिज करने मामले में लूट हो रही है। अधिकारी बिना पैसे के काम नहीं करते है। एक ऐसी ही शिकायत लेकर एसीबी के पास पहुंचा। जिसके बाद रणनीति के तहत जाल बिछा कर अधिकारी को दबोच लिया है।
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI