Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची SSP क्राइम मीटिंग में थानेदारों को देते रहे दिश निर्देश : उधर अपराधियों ने चोरी और लूट की कई बड़ी घटनाओं को दे दिया अंजाम, बेखौफ चोरों के आतंक से राजधानीवासी आतंकित

0 327

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची पुलिस चोरी-लूट रोकने में फेल: तीसरे दिन भी वारदात, एयरपोर्ट के पास घर से 25 लाख की चोरी

राजधानी में लगातार चोरी की घटना घट रही है। रांची पुलिस इसपर रोक लगाने में असफल साबित हो रही है। पुलिस का काम चोरी के बाद प्राथमिकी दर्ज करने भर की रह गई है। बेखौफ चोरों के आतंक से राजधानीवासी आतंकित हैं।

रांची में पुराने थानेदारों और डीएसपी के बदलते ही बढ़ गई चोरी और लूट की घटनाएं

बाइक गश्त से रांची में रोकी जा सकती है चोरी 

राजधानी में लगातार चोरी की घटना घट रही है

रांची पुलिस चोरी और लूट की घटना रोकने में विफल साबित हो रही है। रांची में पिछले तीन दिन से लगातार चोरी-लूट की बड़ी घटनाएं हो रही हैं और पुलिस सिर्फ क्राइम मीटिंग करने में व्यस्त है। रविवार की देर रात चोरों ने लगातार तीसरे दिन चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। इस बार चोरी एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के चंदाघासी में रहने वाली अनिता सिन्हा के घर में हुई। चोरों ने अनिता सिन्हा के घर से 20 लाख के सोने के जेवरात, एक किलो चांदी के जेवरात और करीब 3 लाख रुपए नगद चुरा ले गए। इस संबंध में अनिता सिन्हा ने एयरपोर्ट थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -

दर्ज प्राथमिकी में अनिता सिन्हा ने बताया है कि उनका पूरा परिवार 4 मार्च को अपने रिश्तेदार के घर गृह प्रवेश कार्यक्रम में बिहार के जमुई गया था। सोमवार सुबह जब परिवार लौटा तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है। घर के अंदर कमरों में रखा सामान बिखरे हैं। अलमीरा टूटा है। अंदर छानबीन की तो नकद समेत 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर गायब हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

घटनाएं बढ़ीं तो एसएसपी बोले- गश्ती चुस्त करें थानेदार

रांची में चोरी व लूट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एसएसपी चंदन सिन्हा ने रविवार की रात पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। थानेदारों को आदेश दिया कि रात में गश्ती चुस्त करें। रात में कौन कौन पुलिस पदाधिकारी व जवान हैं, उसका रजिस्टर मेंटेन करें, पर चंदाघासी में फिर चोरी की घटना हो गई।

Thieves Carried Out More Than Twenty Incidents Of Theft And Robbery In  Twenty-five Days In Agra - Amar Ujala Hindi News Live - Agra:सर्द रातों में  चोरी-लूट... पुलिस की गश्त फेल, 25 दिनों में 20 से अधिक वारदात; घरों को  निशाना बना रहे चोर10 को रातू में बंधक बना 20 लाख रुपए की लूट

10 मार्च की रात अपराधियों ने रातू के आस्थापुरम में रिटायर्ड सीसीएलकर्मी के घर में परिवार के सदस्यों को बंधक बना 20 लाख के जेवरात व नकद लूट लिए। केस दर्ज कर लिया गया है, पर आरोपी पकड़े नहीं गए हैं।

9 को रिटायर्ड ऑडिट ऑफिसर के घर चोरी

हिंदपीढ़ी के निजाम नगर में रहने वाले रिटायर्ड ऑडिट ऑफिसर हाजी मोइनुद्दीन के घर में 9 मार्च को चोरों ने 35 लाख रुपए के जेवरात व 10 लाख नकद की चोरी की। अपराधियों का सुराग पुलिस अब तक नहीं ढूंढ़ सकी है।चोरी के बाद बिखरे सामान।

बता दें राँची में चोरी और लूट की घटना बढ़ गई है। हर दिन कोई न कोई इलाके से चोरी,डकैती,छिनतई की घटना सामने आ रही है।राँची शहर में ज्यादातर थाना प्रभारी नए हैं।उन्हें क्षेत्र की पूरी तरह जानकारी अभी नहीं हुई है।अपराधी सब इसी का फायदा उठा रहे हैं।राँची पुलिस अपराध रोकने में असफल हो रहे हैं।

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309