NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची
पीएलएफआई का उग्रवादी चूहा जायसवाल पुलिस के लिए सिरर्दद बन गया है.पुलिस को उसका बार बार लोकेशन मिलने के बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही है. चूहा के मोबाइक का लोकेशन जब पुलिस का मिलता है और पुलिस की टीम उसे पकड़ने मौके पर पहुंचती है तो पता चलता है कि चूहा कुछ देर पहले ही वहां से निकल गया. चूहा पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के कहने पर लगातार कारोबारियों से लेवी मांग रहा है. लेवी नहीं देने पर कारोबारियों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है.पुलिस बार बार दावा करती है कि चूहा के खिलाफ कार्रवाई चल रही है. वह जल्द ही पकड़ में आ जएगा लेकिन पुलिस बार बार असफल हो जा रही है. पुलिस मुख्यालय का आदेश था कि चूहा को किसी हाल पकड़ कर जेल भेजा जाए. इसके बाद भी वह पुलिस को लिए चुनौती बना हुआ है.
वीडियो कॉल से मांगता है लेवी
- Advertisement -
झारखंड के अलग अलग जिला में रहने वाले कारोबारियों से चूहा जायसवाल वीडियो कॉल से लेवी की मांग कर रहा है. हर जिला की पुलिस पास चूहा का फोटो है. इसके बाद भी पुलिस उसतक पहुंच नहीं पा रही है. चूहा कुछ कारोबारियों के उपर हमला भी करा चुका है. पुलिस ने चूहा को पकड़वाने में मदद करने वाले का नाम गुप्त रखकर उसे इनाम देने की बात भी बोल चुकी है.
सुजीत के गिरोह के लोग कारोबारियों का लिस्ट कराते है उपलब्ध
जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत के गिरोह के सदस्य चूहा जायसवाल को कारोबारियों का लिस्ट देते हैं. इसके बाद चूहा उनसे लेवी की मांग करता है. लेवी में सुजीत और पीएलएफआई सुप्रीमो का अलग अलग हिस्सा होती है.पीएलएफआई के दर्जनों उग्रवादियों को पकड़कर जेल भेजने के बाद लोकल अपराधी और उग्रवादी एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं.
Report By :-AFSHA ANJUM, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची