Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

खाकी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए : महिला सिपाही को रूम में बुलाकर अश्लील वीडियो दिखाते थे थाना प्रभारी, शारीरिक संबंध बनाने का भी बनाते हैं दबाव

0 751

NEWS DESK, NATION EXPRESS, मेरठ

UP मेरठ के मेडिकल थाने में तैनात महिला सिपाहियों ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) कविश मलिक पर अभद्रता और अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। ‘पीड़ित खाकी’ के नाम से मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, एडीजी जोन और आईजी मेरठ रेंज को ट्विटर पर शिकायत भेजी गई है।

इसमें लिखा है कि एसएसआई के एक महिला कांस्टेबल से करीबी संबंध हैं। इसकी पोल खुलने के बाद वह उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने प्राथमिक जांच कराकर दोनों महिला सिपाहियों को लाइन हाजिर करते हुए एसएसआई का भी तबादला जानी थाने में कर दिया है।

- Advertisement -

खाकी हुई बदनाम! शादी का झांसा देकर दारोगा ने किया महिला का रेप, इंसाफ के  लिए महिला आयोग पहुंची पीड़िता - News Nukkadशिकायत पत्र में लिखा गया है कि मेडिकल थाने में एक माह से थाना प्रभारी की नियुक्ति नहीं हो रही है। इसके चलते एसएसआई कविश महिला सिपाहियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। आरोप लगाया कि वह महिला सिपाही के साथ बैठकर अश्लील वीडियो देखते हैं। अनैतिक बाते करते हैं। जातिगत टिप्पणी करते हैं। अनैतिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाते है। एक महिला सिपाही से करीबी संबंध का भी जिक्र किया गया है।

खाकी दागदार: दारोगा ने की महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ -सीओ अरविंद चौरसिया के मुताबिक एसएसआई कविश मलिक का कहना कि महिला सिपाही के खिलाफ गैरहाजिरी का तस्करा डलवा दिया था। इसे लेकर महिला सिपाहियों ने ऐसी शिकायत की। सीओ ने महिला सिपाहियों के भी बयान लिए। एसएसपी के निर्देश पर मेडिकल थाने के दरोगा और पुलिसकर्मियों के बयान लिए गए। प्राथमिक जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने दोनों महिला सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसआई कविश मलिक को मेडिकल से हटाकर जानी थाने में एसएसआई बना दिया गया।

दिनेश कुमार को मेडिकल थाना प्रभारी बनाया
महिला सिपाहियों का डांस करते वीडियो वायरल, जानें क्या है पूरा मामला..काफी किरकिरी बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मेडिकल थाने में इंस्पेक्टर नौचंदी दिनेश कुमार उपाध्यक्ष को नियुक्ति कर दिया। इंस्पेक्टर नौचंदी में पीआरआर एसएसपी उपेंद्र सिंह यादव को प्रभारी बनाया है। एसएसपी ने दोनों इंस्पेक्टरों को तुरंत ही चार्ज संभालने के निर्देश दिए है। वहीं, पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार और विनय कुमार को एसएसपी ने अपना पीआरओ बनाया है।

महिला सिपाही ड्यूटी के प्रति लापरवाही कर रही थी। उनकी गैरहाजिरी का तस्करा डलवाया गया था। इसके चलते यह साजिश रची गई है। निष्पक्ष जांच होगी तो सच सामने आ जाएगा। – कविश मलिक, एसएसआई

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कई थानेदारों को बदला - Meerutप्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों महिला सिपाहियों ने साजिश करके सोशल मीडिया पर एसएसआई के खिलाफ शिकायती पत्र डाला था। दोनों सिपाही लाइन हाजिर कर दी। एसएसआई का थाना बदला गया है। मामला गंभीर है। जांच शुरू करा दी है। थाने में ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं होगी। – रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

Report By : SHRUTI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, मेरठ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309