Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बेहतर भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

0 474

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नौशाद आलम रांची के द्वारा अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त अपराध गोष्टी में ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक /पु0नि0 एवं थाना/ओपी प्रभारी उपस्थित हुए । गोष्टी के प्रारंभ मे गणेश चतुर्दशी एवं करमा पर्व के शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया जिसके लिए सभी को धन्यवाद दिया गया, साथ ही सभी को आगामी दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थान बदल बदल कर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान जारी रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।

 

विगत माह में दिए गए निर्देशों की समीक्षा बारी- बारी सभी थाना प्रभारी से की गई। साथ ही आगामी माह के लिए अनुपालन हेतु निम्न निर्देश दिए गए:- अपराध नियंत्रण में—–:: विगत 1 वर्षों में जेल से छूटे अपराधकर्मियों का सत्यापन, संपत्तिमूलक कांडों के उद्भेदन, जुआ/ शराब के अड्डेबाजी पर छापामारी—–अनुसंधान नियंत्रण में यू0डी0 कांडों की समीक्षा करते हुए उसके निष्पादन की दिशा में आवश्यक करवाई करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

- Advertisement -

गोष्टी के उपरांत वैसे पुलिस पदाधिकारी जिन्होंने महत्वपूर्ण कांड के अभियुक्त को न्यायालय से सजा दिलाने तथा रोड दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय रहते अस्पताल में पहुंचा कर उसका जान बचाने में बेहतर भूमिका निभाने वाले निम्नांकित पुलिस पदाधिकारी/पुलिसकर्मी को प्रशस्ति पत्र के साथ डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया

1. नीरज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय प्रथम रांची,

2. पु०नि० विनय कुमार सिंह, तत्कालीन थाना प्रभारी काँके, वर्तमान थाना प्रभारी हिंदपीढी,

3. पु०नि० महेंद्र कुमार करमाली, थाना प्रभारी टाटीसिल्वे,

4. पु०नि० राजेश कुमार सिन्हा, तत्कालीन थाना प्रभारी डेलीमार्केट वर्तमान पु०नि० सदर पश्चिमी अंचल,

5. पु०अ०नि० रंजीत कुमार मुंडा, टाटीसिलवे थाना,

6. पु०अ०नि० मनिंद्र शर्मा, तमाड़ थाना,

7. पु०अ०नि० अनूप कुमा,र दशमफॉल थाना

8. पु०अ०नि० संतोष कुमार, बुंडू थाना,

9. आरक्षी /1659 संतोष रजक, अंगरक्षक, पुलिस उपाधीक्षक खलारी रांची,

10. आरक्षी /2881 रंजीत कुमार, तिवारी अंगरक्षक, पुलिस उपाधीक्षक खलारी रांची,

11. आरक्षी /1177 जितेंद्र कुमार, ओरमांझी थाना

दुर्गा पूजा को लेकर अपने पुलिस प्रतिष्ठानों ने स्थानीय दंडाधिकारी के उपस्थिति में शांति समिति की बैठक करने साथ ही पर्व के के दौरान असामाजिक तत्व पर विशेष निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया ताकि किसी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न ना हो।

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309