Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची प्रेस क्लब के नये अध्यक्ष बने संजय मिश्र, काउंटिंग जारी, शाम 7 बजे तक आ जायेंगे सारे नतीजे

0 407

NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

प्रभात खबर (रांची) के स्थानीय संपादक संजय मिश्र रांची प्रेस क्लब के नये अध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं. इन्हें 371 वोट मिले हैं. 93 वोटों के अंतर से इन्होंने जीत दर्ज की है. दूसरे स्थान पर अखिलेश सिंह रहे. इन्हें 278 वोट मिले हैं. तीसरे स्थान पर कुमार आनंद रहे. इन्हें 117 वोट मिले. अन्य पदों के लिए काउंटिंग जारी है. आपको बता दें कि कल रविवार को द रांची प्रेस क्लब की तीसरी कार्यकारिणी के लिए रिकॉर्ड 90.53 फीसदी वोट पड़े थे. प्रेस क्लब के पांच पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के 10 पदों के लिए चुनाव में कुल 877 मतदाताओं में से 794 ने अपने मत का प्रयोग किया था.

- Advertisement -

The Ranchi Press Club - Unofficial - Home | Facebookआपको बता दें कि कल रविवार को झारखंड की राजधानी रांची के करमटोली स्थित प्रेस क्लब बिल्डिंग में वोट देने के लिए प्रत्याशी से लेकर वोटर तक सुबह से ही जुटने लगे थे. प्रेस क्लब के मुख्य हॉल में मतदान के लिए आठ पोलिंग बूथ बनाये गये थे. सुबह नौ बजे से देर शाम करीब चार बजे तक पत्रकारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव में पदाधिकारी समेत कार्यकारिणी सदस्य के लिए कुल 50 उम्मीदवार मैदान में थे. इसमें पांच पदाधिकारियों व 10 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन होना है.

पत्रकारों में दिखा उत्साह

चुनाव को लेकर खलारी, बुंडू, तमाड़, सोनाहातू, मैकलुस्कीगंज, ओरमांझी, सिकिदरी से भी बड़ी संख्या में पत्रकार आये थे. महिला पत्रकारों ने भी मतदान प्रक्रिया में भाग लिया. दिन के नौ बजे वोटिंग की लाइन आरंभ हुई, जिसके बाद सदस्यों ने बारी-बारी से अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया. कार्यकारिणी के लिए प्रत्याशियों ने इंट्री गेट पर वोटर्स को रिझाने का भरपूर प्रयास किया. देर रात तक प्रत्याशी अपने-अपने हिसाब से वोटों का अनुमान लगाते रहे. अब सबकी निगाह नतीजों पर टिकी हैं.

पद – प्रत्याशी

अध्यक्ष

1 कुमार आनंद

2 मिश्र संजय

3 सिंह अखिलेश कुमार

उपाध्यक्ष

1 उपाध्याय विपिन

2 कुमार जयशंकर

3 ठाकुर अनुराग

4 दुबे पिंटू

5 सिंह प्रभात कुमार

सचिव

1. अख्तर जावेद

2. कुमार दिव्यांशु

3. पाठक सत्य प्रकाश

संयुक्त सचिव

1. कुमार सैयद शहरोज

2. खुर्शीद एस एम

3. गोप अशोक कुमार

4. चौबे रंगनाथ

5. सिन्हा अभिषेक

6. सिंह चंद्रशेखर

7. सिन्हा मुकेश कुमार

 

कोषाध्यक्ष

1 मंटू सुशील कुमार सिंह

2 सिंह कुबेर प्रसाद

3 सिंह प्रदीप कुमार

4 सौरभ कुमार

 

मैनेजिंग कमेटी सदस्य

1 अख्तर शकील

2 उपाध्याय चंद्रशेखर राम

3 कुमार आकाश

4 कुमार राकेश

5 कुमार विनय

6 कुरैशी परवेज

7 गुप्ता अरविंद कुमार

8 गिरि धर्मेंद्र

9 गुप्ता सुनील कुमार

10 जायसवाल दीपक

11 जावेद सैयद रमीज

12 पांडेय कृष्ण कुमार

13 पंकज बसंत कुमार

14 पांडेय रामाशीष

15 पंडित सूरज कुमार

16 प्रसाद जयगोविंद

17 प्रसाद राजू

18 बोस मानिक

19 मिश्रा विजय कुमार

20 रंजन संजय कुमार

21 रूपम

22 वर्मा चंदन कुमार

23 वर्मा राज

24 शानू किसलय

25 शाहिद गुलाम

26 शेखर सुभाष

27 सिन्हा अमलेश नंदन

28 सिंह मयंक कुमार

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309