EDUCATION DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
आज रांची विश्वविद्यालय परिसर में रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत अद्भुत महाविद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकेतर कर्मचारियों की एक आपात बैठक श्री शकील अहमद खान (सेवानिवृत् पुस्ताकाध्यक्ष, डोरंडा कॉलेज) की अध्यक्षता में हुई बैठक में विगत कोरोना काल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आकस्मिक मृत्यु पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए शोक व्यक्त किया गया साथ ही कई बिंदुओं पर बैठक में चर्चा भी की गई

- Advertisement -
- बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का एक संघ बनाया गया जिसका नाम रांची विश्वविद्यालय एवं अंगीभूत महाविद्यालय सेवानिवृत् कर्मचारी संघ रखा गया
- सेवानिवृत् कर्मचारियों के पदाधिकारियों का चयन हुआ जिसमें श्री शकील अहमद खान सेवानिवृत्त पुस्ताकाध्यक्ष, डोरंडा कॉलेज को आगे की कार्रवाई के लिए सर्वसम्मति से संयोजक मनोनीत किया गया
- बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पंचम एवं छठा वेतनमान के अंतर राशि का अविलंब भुगतान किया जाए
- सेवानिवृत्त कर्मचारी गण पेंशन पर निर्भर है यह सर्व विदित है सेवानिवृत्त कर्मचारी का अभी तक सप्तम वेतनमान का लाभ नहीं मिल पा रहा है इसे अविलंब लागू करने हेतु अंतर राशि का भुगतान अविलंब किया जाए
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अभी तक एसीपी एवं एमएसीपी का लाभ नहीं मिला है जिसके कारण कर्मचारियों में रोष है इस संबंध में कहना है कि एसीपी और एमएसीपी का लाभ अन्य कर्मचारियों की भांति सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी अविलंब लागू किया जाए और अंतर राशि का भुगतान यथाशीघ्र किया जाए!\ संघ के संयोजक श्री एस ए खान ने बताया कि उपयुक्त मांगों पर विश्वविद्यालय के द्वारा यथाशीघ्र कार्रवाई नहीं किए जाने पर संघ द्वारा आगे की रणनीति पर अगली बैठक में विचार किया जाएगा, आज की बैठक में केडी साहू, मदन कुमार, शकील अहमद खान, अरविंद प्रसाद, अबरार अहमद, रामानंद पांडे, सुशील सोरेन केशव नारायण भगत, शिप्रा सेनगुप्ता और जीवन बा मौजूद थे ! नेशन एक्सप्रेस से बात करते हुए रांची विश्वविद्यालय एवं अंगीभूत महाविद्यालय सेवानिवृत् कर्मचारी संघ के संयोजक श्री एस ए खान ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर जल्द ही संघ का प्रतिनिधि मंडल रांची विश्वविद्यालय के कुलपति कामिनी कुमार को एक ज्ञापन के जरिए सौंपा जाएगा !
Report By :- ANKITA SINGH, EDUCATION DESK, NATION EXPRESS, RANCHI