सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘बीकानेर की शेरनी’ को दादागिरी दिखाना पड़ा भारी, दोनों बहन पहुंची लाल घर के पिंजरे में ! पुलिस ने कतर दिए पर
NATIONAL DESK, NATION EXPRESS, राजस्थान
राजस्थान के बीकानेर में बीकानेर की शेरनी उर्फ मोनिका राजपुरोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ उसकी बहन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। दरअसल, लगातार विवादों में रहने वाली मोनिका का यह मामला फास्ट फूड का ठेला लगाने वाली महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट के मामले से जुड़ा हुआ है। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मोनिका और उसकी बहन करिश्मा को गिरफ्तार किया है
बीते दिनों ठेला लगाने वाले मां-बेटे के साथ की थी मारपीट
- Advertisement -
बता दें कि बीकानेर में सोशल मीडिया पर खुद को शेरनी कहने वाली मोनिका राजपुरोहित और उसकी बहन करिश्मा पर मारपीट का आरोप है। इसमें उन्होंने बीत दिनों ढोला मारू के सामने एक ठेला संचालक मां-बेटे से विवाद के बाद उनके साथ मारपीट की। इस मामले में पीड़ित मां बेटे ने मोनिका और उसकी बहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में महिला ने सांसद हनुमान बेनीवाल को फोन कर उनसे मदद मांगी थी। बताया जा रहा है कि बेनीवाल के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दोनों बहनों को गिरफ्तार किया है।
बीकानेर की शेरनी मोनिका पहले भी रही विवादों में
बता दें कि बीकानेर की शेरनी यानि मोनिका और ईको चालक के बीच गत दिनों नेशनल हाईवे पर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान कई वाहन हाईवे पर रुक गए। इस दौरान कई लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाए। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो कई सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि बीकानेर की शेरनी ने अपनी गलती के बावजूद खूब दादागिरी की। पहले तो उसी के ड्राइवर ने ईको कार को टक्कर मारी और फिर ईको कार के कांच फोड़ दिए। लोगों का कहना है कि गलती होने के बावजूद भी बीकानेर की शेरनी उर्फ मोनिका राजपुरोहित ईको चालक को गंदी गंदी गालियां बक रही थी। इस पर ईको कार चालक को गुस्सा आ गया और उसने मारपीट कर दी।

कौन है बीकानेर की शेरनी?
बता दें कि वायरल वीडियो में नजर आ रही युवती का असली नाम मोनिका राजपुरोहित है, जो सोशल मीडिया पर खुद को बीकानेर की शेरनी बताती है। मोनिका की उम्र 22 साल बताई जा रही है। मोनिका बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी वल्लभ गार्डन की रहने वाली है। जो अक्सर विवादों मेें रहती है। पिछले साल मोनिका सोशल मीडिया पर अफीम खाते हुए वीडियो अपलोड किया था। इसके वह काफी फेमस हो गई। यह वीडियो वायरल होने के बाद उसकी कड़ी भी आलोचना हुई। इसी तरह एक बार पहले भी उस पर हमले और अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया था है, जिसे बाद में फर्जी बताया गया था। बताया जा रहा है यह उसका पब्लिसिटी पाने का एक स्टंट था।
Report By :- AALIYA FATIMA, NATIONAL DESK, NATION EXPRESS, राजस्थान