Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

SSP हमारे शहर के शान है जिस प्रकार से उन्होंने दुर्गा पूजा में असामाजिक तत्वों से शहर को बचाया और खुद ही बाइक लेकर भ्रमण पर निकले, यह उनकी नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है : अरविन्दर सिंह खुराना

0 536

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

आज झारखण्ड होटल एसोसिएशन एवं टूर एंड ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल से मिला। मिलने के दौरान दुर्गा पूजा में प्रशासनिक तत्परता से पूजा को सफल करवाने के लिए झारखण्ड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह खुराना ने मोमेंटो देकर एवं टूर एंड ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के अध्यक्ष अमरजीत सहाय ने वरीय आरक्षी अधीक्षक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। तत्पश्चात वरीय आरक्षी अधीक्षक कौशल किशोर ने झारखण्ड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह खुराना से कहा कि, कई ऐसे होटल है जिनमे गैर कानूनी कार्य हो रहा है वैसे होटलों को चिन्हित करें, ताकि हम उनपर कारवाई करे, उन्होंने कहा कि, होटल में जो गैर कानूनी कार्य हो रहा है उससे शहर की छवि बिगड़ती है।

अध्यक्ष अरविन्दर सिंह खुराना ने आश्वस्त किया कि ऐसी चीजें कतई बर्दाश्त नही की जायेगी और ऐसे होटलों को जल्द चिन्हित किया जाएगा जो गैर कानूनी कार्य मे लिप्त है। उन्होंने कहा कि वरीय आरक्षी हमारे शहर के शान है जिस प्रकार से उन्होंने दुर्गा पूजा में असामाजिक तत्वों से शहर को बचाया और खुद ही बाइक लेकर भ्रमण पर निकले, यह उनकी नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।

- Advertisement -

प्रतिनिधिमंडल में झारखण्ड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह खुराना, अमरदीप सहाय, चिरंजीवी कुमार, संतोष सिंह, राहुल सिंह, सोनू मिश्रा थे।

Report By :- SONALI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309