Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अपराधी मस्त पुलिस पस्त : रांची में नहीं थम रहा है अपराध, अपराधी हुए बेलगाम, पिस्का माेड़ में डॉक्टर के बेटे को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी, RIMS में भर्ती,

0 382

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

एसएसपी से नहीं संभल रहा है राजधानी का कानून व्यवस्था

छोटे कांडों का उद्भेदन कर प्रेस कांफ्रेंस करक लूटते हैं वाहवाही

नहीं थम रहा है रांची में अपराध का ग्राफ

राजधानी रांची में अपराधी खुलकर मचा रहे है तांडव

झारखंड की राजधानी रांची में गोलीबारी की घटना लगातार बढ़ रही है. मंगलवार की शाम को रांची के पिस्का मोड़ के पास अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. गोलीबारी की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल युवक को रिम्स में भर्ती कराया. घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल तेज कर दी है.

- Advertisement -

क्या है मामला

रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ के पास देवी मंडप रोड में एक डॉक्टर के बेटे को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. घायल युवक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है. गोलीबारी की जानकारी मिलते ही लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. वहीं, मौके पर गंभीर रूप से घायल को तत्काल रिम्स में भर्ती कराया गया. इधर, पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी.

Ranchi News : पिस्का मोड़ में अपराधी ने एक व्यक्ति के सिर में मारी गोली,  घायल की हालत गंभीर – NEWSWING

राजधानी में नहीं थम रही गोलीबारी की घटना

रांची में पिछले एक सप्ताह में कई जगहों पर गोलीबारी की खबर है. रविवार (20 मार्च, 2022) को कचहरी रोड स्थित न्यूक्लियस मॉल के पास भी गोली चली थी. इस गाेलीबारी में भी एक युवक घायल हुआ था. इस मामले में बताया गया कि पूर्व प्रेमिका को गुलाल लगाने आये राहुल नामक युवक और युवती के जीजा के भाई गुड्डू सोनी के बीच विवाद हुआ. इसके बाद राहुल ने गुड्डू पर गोली चला दी थी. सूचना मिलने पर लोअर बाजार मौके पर पहुंची थी और तत्काल घायल युवक को रिम्स पहुंचाया था. वहीं, फायरिंग के बाद आरोपी राहुल को दो पिस्तौल और कारतूस के साथ पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा था.

हिंदपीढ़ी में भी हुई थी फायरिंग

इससे पहले रविवार की सुबह रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के नदी ग्राउंड में आपसी विवाद में मारपीट के दौरान फायरिंग की घटना घटी थी. इस फायरिंग में निजाम नगर निवासी मो नसीम के जांघ में गोली लगी थी. इसी बीच मारपीट और फायरिंग करने वाले वहां से भाग निकला था.

Report By :- ADITI PANDIT, ME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309