CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, रांची के द्वारा अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त अपराध गोष्टी में ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक /पु0नि0 एवं थाना/ओ0पी0, प्रभारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची उपस्थित हुए । गोष्टी के प्रारंभ में सरहुल, रामनवमी को शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया जिसके लिए सभी को धन्यवाद दिया गया, साथ ही आगामी ईद पर्व *को देखते हुए* ग्रामीण थाना क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी/ ओपी प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण हेतु दिशा निर्देश दिया गया।

- Advertisement -
ग्रामीण थाना क्षेत्र में आए दिन हो रहे जमीन विवाद को लेकर घटना पर अंकुश लगाने एवं जमीन विवाद के मामलों का निष्पादन में आ रही समस्याओं पर चर्चा हेतु अधोहस्ताक्षरी के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची को बैठक में आमंत्रित किया गया था ताकि इससे निजात पाया जा सके। अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची के द्वारा जमीन विवाद से संबंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर द0प्र0स0 की धारा 441,107 एवं 144 के संबंध में सभी को निर्देशित किए तथा बारी-बारी से सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी के द्वारा उठाए गए जमीन विवाद एवं नोटिस तमिला के संबंध में पूछे गए सवालों का अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची के द्वारा सभी को बारी बारी से हर बिंदुओं के संबंध में दिशा निर्देश दिए।
विगत माह में दिए गए निर्देशों की समीक्षा बारी- बारी सभी थाना प्रभारी से की गई। साथ ही आगामी माह के लिए अनुपालन हेतु निम्न निर्देश दिए गए:- अपराध नियंत्रण में पिछले 02 वर्षों में जेल से छूटे अपराधकर्मियों का सत्यापन, संपत्तिमूलक कांडों के उद्भेदन, जुआ/ शराब के अड्डेबाजी पर छापामारी, क्षेत्र में पैसों के आवागमन मे थाना स्तर से बल को प्रतिनियुक्त करना/ संवेदनशील चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित कराना/ C.C.T.N.S-IIF 2 FORM को समय पर अपलोड करने—–अनुसंधान नियंत्रण में यू0डी0 कांडों की समीक्षा करते हुए उसके निष्पादन की दिशा में आवश्यक करवाई करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
गोष्टी के उपरांत वैसे पुलिस पदाधिकारी जिन्होंने मार्च माह में विशेष कांडों के उद्भेदन में महत्वपूर्ण निभाने वाले निम्नांकित पुलिस पदाधिकारी/पुलिसकर्मी
1. मुमल राजपुरोहित, सहायक पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रथम राँची
2. पु0नि0 सुनील कुमार तिवारी थाना प्रभारी नामकुम
3. अनिमेष नैथानी पुलिस उपाधीक्षक खलारी
4. पु0अ0नि0 कृष्ण कुमार थाना प्रभारी ठाकुरगांव
5. पु0नि0 महेंद्र कुमार करमाली थाना प्रभारी टाटीसिलवे
6. पु0अ0नि0 ब्रजेश कुमार थाना प्रभारी अनगड़ा
7. पु0नि0 फरीद आलम थाना प्रभारी खलारी
8. पु0अ0नि0 राणा जंग बहादुर सिंह थाना प्रभारी मैक्लुस्कीगंज को प्रशस्ति पत्र के साथ डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया।
Report By :- HEENA KHAN, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI