Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

न अतीक अहमद पहुंचा न शाइस्ता : कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दादा-दादी के बगल दफनाया गया असद, जनाजे में नहीं पहुंच पाया अतीक, नाना-मौसा ने निभाए रिवाज

0 626

NEWS DESK, NATION EXPRESS, प्रयागराज

अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का गुरुवार की दोपहर यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया. एसटीएफ की झांसी के पारीछा डैम के पास असद और गुलाम से मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों मारे गए. उमेश पाल मर्डर केस में ही दोनों वांछित अपराधी थे, जिनके ऊपर यूपी पुलिस ने 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था.

माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे असद का शव कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया है. उसका शव शनिवार की सुबह ही उसके परिजन झांसी से लेकर प्रयागराज पहुंचे थे. असद के साथ ही शूटर गुलाम का भी शव प्रयागराज लाया गया. दोनों के शव उनके घर ले जाने के बजाय सीधे कब्रिस्तान ले जाया गया. जहां असद के शव को उसके दादा फिरोज के बगल में दफनाया गया.

- Advertisement -

थोड़ी देर में दफनाया जाएगा, घर नहीं ले गई पुलिस; नाना समेत चुनिंदा रिश्तेदार को शामिल होने की परमिशन|झांसी,Jhansi - Dainik Bhaskar

बड़ी बात यह रही कि असद के दफन के वक्त ना तो उसके पिता अतीक अहमद पहुंचा और ना ही चाचा अशरफ. जबकि दोनों इस समय प्रयागराज में ही पुलिस के कस्टडी रिमांड पर हैं. दोनों ने दफन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोर्ट में अर्जी भी लगाई थी. वहीं थोड़ी देर पहले तक दावा किया जा रहा है कि बेटे के दफन के वक्त शाइस्ता परवीन आ सकती है. इसके लिए पुलिस ने पूरे सुरक्षा इंतजाम भी किए थे. लेकिन अंतिम वक्त तो उसकी भी कोई खबर नहीं मिली है.

फाइल फोटो

जानकारी के मुताबिक असद के परिजन शुक्रवार की देर रात झांसी से असद का शव लेकर प्रयागराज के लिए चले थे. आज सुबह ही परिजन शव लेकर कब्रिस्तान पहुंचे. जहां महज आधे घंटे के अंदर ही शव को दफन कर दिया गया. इसके लिए एक दिन पहले ही परिजनों ने कब्रिस्तान में कब्र खुदवा लिया था. असद के दफन के वक्त उसके नाना और फूफा समेत कुल 35 रिश्तेदार मौजूद रहे.
कसारी-मसारी में दफनाया गया असद

अतीक के बेटे असद को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफना दिया गया है. असद के सुपुर्द-ए-खाक में पुलिस ने असद के 35 करीबी रिश्तेदारों को शामिल होने दिया, जिनमें नाना और मौसा शामिल हैं. असद की मां शाइस्ता परवीन भी उसे देखने नहीं पहुंच पाई और अतीक ने भी असद के जनाजे में शामिल होने के लिए कोर्ट में याचिका लगाई थी और उस पर आज ही सुनवाई होनी थी.

उधर, पुलिस ने कब्रिस्तान के बाहर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. कब्रिस्तान में आने वाले लोगों की सघन चेकिंग कराई जा रही है. पुलिस ने केवल करीबी रिश्तेदारों को ही कब्रिस्तान के अंदर जाने की इजाजत दी है. पुलिस की ओर से अतीक के वकीलविजय के अलावा दो अन्य वकीलों को भी कब्रिस्तान के अंदर जाने की इजाजत दी गई है.उधर, प्रयागराज पुलिस के डीसीपी क्राइम सतीश चंद ने बताया किअसद के परिवार से 20-25 लोग दफन में पहुंचे. उन्होंने बताया कि गुलाम के शव को अंतिम संस्कार के लिए दूसरी जगह ले जाया गया है. असद के नाना यहां हैं और वह असद के दाह संस्कार की प्रक्रिया को अंजाम दे रहे हैं.
मेहदौरी कब्रिस्तान में ले जाया गया गुलाम का शव

वहीं एनकाउंटर में ढेर हुए दूसरे अपराधी गुलाम के शव को प्रयागराज के मेहदौरी कब्रिस्तान में ले जाया गया है. यहां पर गुलाम का अंतिम संस्कार किया जाएगा. यहां भी कब्रिस्तान के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

Report By :- AFSHA ANJUM, NEWS DESK, NATION EXPRESS, प्रयागराज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309