Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

BREAKING NEWS : रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : 200 पुड़िया ब्राउन शुगर और 50 गोली के साथ एक युवक गिरफ्तार

0 546

CRIME DESK, NATION EXPRESS, राँची

राजधानी राँची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में राँची पुलिस ने 200 पुड़िया से ज्यादा ब्राउन शुगर और नाइन एमएम की करीब 50 चक्र गोली बरामद की है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से नशे का कारोबार के साथ साथ अवैध हथियार की भी सफ्लाय की जा रही है।

- Advertisement -

डीएसपी ने इसकी जानकारी एसएसपी और सिटी एसपी को दी थी।उसके बाद एसएसपी ने सिटी एसपी को टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।सिटी एसपी ने एक टीम गठित किया।उसके बाद एयरपोर्ट इलाके के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में एक डीएसपी के नेतृत्व में एयरपोर्ट थाना प्रभारी आनंद कुमार ने छापेमारी की।जहां से 200 से ज्यादा पुड़िया ब्राउन शुगर और पिस्टल की करीब 50 गोलियां बरामद हुई है।पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।आगे की छापेमारी जारी है।

Report By :- KIRAN TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, राँची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309