Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

SSP चंदन सिन्हा नही संभाल पा रहे हैं राजधानी की कानून व्यवस्था ! दिनदहाड़े मेन रोड में पत्नी-बच्चे के साथ ईद की खरीदारी करने गये युवक को अपराधियों ने गोली से किया छलनी, इलाके में सनसनी

0 985

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Criminals Shot One Person In Ranchi. रांची में अपराधियों का तांडव बढ़ता जा रहा है. शनिवार को अपराधियों ने एक युवक पर दिनदहाड़े उस वक्त फायरिंग कर दी जब वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाजार में खरीदारी कर रहा था.

रांची से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। राजधानी रांची के भीड़भाड़ वाले इलाके मेन रोड में अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक युवक को गोली मार दी. जानकारी के अनुसार छोटू नाम का युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाजार में खरीदारी करने के लिए आया हुआ था. इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलीबारी में छोटू बुरी तरह से घायल हुआ है, उसे इलाज के अस्पताल भेजा गया है. वहीं लोअर बाजार और डेली मार्केट पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश कर रही है.

- Advertisement -

बीच बाजार गोली मारी

राजधानी में दो अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए भरे बाजार छोटू नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की वारदात को रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र में चर्च रोड के पास अंजाम दिया गया. रांची के मौलाना आजाद कॉलोनी का रहने वाला छोटू अपनी पत्नी बच्चे और कुछ परिवार वालों के साथ ईद की खरीदारी करने के लिए मेन रोड आया हुआ था. खरीदारी करने के बाद जैसे ही छोटू अपने बच्चे और पत्नी के साथ अपनी बाइक के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए दो अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फायरिंग में एक गोली छोटू के सीने और एक गर्दन में लगी. छोटू को गोली मारने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी बीच बाजार हाथ में हथियार लहराते हुए फरार हो गए.

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

गोलीबारी में बुरी तरह से घायल हुए छोटू को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने रांची के रिम्स अस्पताल भेजा. जहां कुछ देर के इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

रांची में दिनदहाड़े गोलीबारी, पत्नी के साथ खरीदारी कर रहे युवक मारी गोली -  Criminals shot one person in Ranchi

थाने से 200 मीटर की दूरी पर मारी गई गोली

छोटू को जिस जगह गोली मारी गई है वहां से डेली मार्केट थाना मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद अपराधियों ने दुसाहस दिखाते हुए छोटू को गोली मार दी और फरार भी हो गए.

जांच में जुटी पुलिस

गोलीबारी की सूचना पर डेली मार्केट और लोअर बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे मामले की तफ्तीश में जुटी गई है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है. बजरुद्दीन उर्फ छोटू, कांटाटोली के मौलाना आजाद कॉलोनी का रहने वाला था, अपनी पत्नी के साथ चर्च रोड कपड़ा मंडी में खरीदारी कर रहा था, उसी दौरान उस पर हमला किया गया. 

गोलीबारी के बाद आक्रोशित हुए स्थानीय लोग, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

इसी दौरान पत्नी और बच्चे के साथ खरीदारी करने के लिए एक छोटू नामक व्यक्ति बाजार आया हुआ था। वो पत्नी के साथ बच्चों के लिए कपड़ा खरीद ही रहा था कि तभी हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलू छोटू के गर्दन में जा लगी जिसके बाद उसे राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी और बच्चों का रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वही घटना से गुस्साएं लोगों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वही इस घटना को लेकर इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है।   मौके पर सिटी एसपी, कोतवाली डीएसपी,लोअर बाजार,डेली मार्केट ,कोतवाली थाना पुलिस मौजूद है और पुलिस के द्वारा छानबीन जारी है.

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309