टाटीसिल्वे थाना प्रभारी मनोज कुमार ने 24 घंटे के अंदर मॉब लिंचिंग केस का किया खुलासा : मुख्य अभियुक्त समेत दो गिरफ्तार
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में भीड़ के द्वारा 25 वर्षीय युवक अख्तर को पीट-पीट कर मार डाला गया था जिसमें तत्काल कार्रवाई करते हुए टाटीसिलवे थाना प्रभारी मनोज कुमार ने 24 घंटे के अंदर केस का खुलासा करते हुए मुक्त अभियुक्त समेत 2 युवक को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार युवक में मुख्य अभियुक्त वेद व्यास महतो ही है जिसने कॉल करके बोला था कि तुम्हारे चाचा को जान से मार रहे हैं और दूसरा युवक अजीत कुमार महतो को टाटीसिल्वे थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया, टाटीसिल्वे थाना प्रभारी मनोज कुमार ने नेशन एक्सप्रेस से खास बातचीत में बताया के भीड़ के द्वारा मारपीट में जिस युवक की हत्या हुई थी उसका खुलासा आज पुलिस ने कर दिया है, मनोज कुमार ने बताया कि अन्य लोगों को भी चिन्हित कर लिया गया है और जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा उसके लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, दोनों अभियुक्त को आज पुलिस ने जेल भेज दिया

- Advertisement -
टाटीसिलवे थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया के अभियुक्त मुख्य अभियुक्त वेदव्यास ने पुलिस को बताया कि अख्तर नाम का युवक की बकरी चोरी कर रहा था जिसके साथ तीन अन्य लोग थे बाकी तीन लोग कर से भागने में सफल रहा है और अख्तर पकड़ा गया जिसके बाद गांव के अन्य लोगों ने उन्हें पीट-पीट कर मार डाला
क्या है पूरा मामला :

रविवार को रांची के पिठोरिया के रहने वाले अख्तर अंसारी का शव टाटीसिल्वे के महिलोंग से बरामद किया गया था. अख्तर के परिजनों का दावा है कि ग्रामीणों के द्वारा बकरी चोरी के आरोप में पिटाई की वजह से उसकी मौत हुई है. अख्तर अंसारी के भतीजे इरशाद ने बताया कि देर रात किसी व्यक्ति के द्वारा फोन कर यह बताया गया कि उसके चाचा के साथ बुरी तरह से मारपीट की जा रही है.
मामले की जानकारी मिलने के बाद उसने टाटीसिल्वे पुलिस से संपर्क किया गया था, रविवार को उसका शव टाटीसिल्वे से बरामद किया गया. अख्तर के शरीर पर गंभीर जख्मों के निशान हैं, जिससे साफ पता चलता है कि उसे पीट-पीट कर मारा गया है.
Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI