Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

राँची में होने वाली घटनाओं पर ब्रेक लगाने के लिए रात 11 से सुबह 5 बजे तक सड़कों पर खुद उतरे IG और DIG

0 378

CRIME DESK, NATION EXPRESS, राँची

राजधानी राँची में रात में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक दर्जन से ज्यादा चेक नाका बनाया गया है।सभी चेक नाकों में पूरी रात पुलिसकर्मियों को एक्टिव रहना है,क्या पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभा रहे हैं,इसका जायजा लेने के लिए राँची रेंज के आईजी अखिलेश झा और डीआईजी अनूप बिरथरे खुद ही आधी रात सड़कों पर घूमते नजर आए।दोनों अधिकारी अलग अलग जगहों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए हैं

मंगलवार की आधी रात राँची रेंज के आईजी अखिलेश कुमार झा और डीआईजी अनूप बिरथरे ने पूरी राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।सभी चेक नाकों तक खुद आईजी और डीआईजी पहुंचे और सुरक्षा में तैनात जवानों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने को कहा।वहीं पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

- Advertisement -

SECURITY ARRANGEMENTS IN RANCHI

दरअसल राजधानी राँची की सुरक्षा व्यवस्था रात के समय पूरी तरह से मुकम्मल रहे इसके लिए कई तरह के उपाय किए गए हैं।पूरे शहर में 15 चेक नाका बनाया गया है,जहां से बिना जांच किसी भी वाहन को गुजरने नहीं देना है, साथ ही थानेदारों को भी नियमित चेकिंग अभियान में निकलना है। सभी चेक नाकों पर तैनात पुलिसकर्मी किसी तरह की लापरवाही तो नहीं कर रहे हैं, इसी का जायजा लेने आईजी और डीआईजी शहर में निकले थे।इस दौरान आईजी और डीआईजी ने खुद से ही अलग अलग जगहों पर जाकर जायजा लिए हैं।इस दौरान ,कोतवाली डीएसपी, मुख्यालय वन डीएसपी,हटिया डीएसपी,सीसीआर एएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि रात के समय राजधानी में होने वाली घटनाओं पर ब्रेक लगाने, अपराधियों के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए रात के समय पुलिस का प्रेजेंस बढ़ाया गया है। सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि वह रात के समय भी अपने थानों में मौजूद रहे और शहर पर ध्यान रखें।इसके साथ-साथ कंट्रोल रूम में हर दिन एक डीएसपी की ड्यूटी लगाई गई है, जो पूरे शहर पर नजर रखेंगे। डीआईजी के अनुसार हर हाल में राजधानी राँची की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना है। लोगों को सुरक्षा देना है और इसी के लिए पुलिस को काम करना है।

हर पोस्ट का लिया जायजा

मंगलवार की आधी रात रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने पूरी राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. रांची में बने सभी चेक नाकों तक खुद डीआईजी पहुंचे और सुरक्षा में तैनात जवानों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने को कहा. दरअसल राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था रात के समय पूरी तरह से मुकम्मल रहे इसके लिए कई तरह के उपाय किए गए हैं.

पूरे शहर में 15 चेक नाका बनाया गया है, जहां से बिना जांच किसी भी वाहन को गुजरने नहीं देना है, साथ ही थानेदारों को भी नियमित चेकिंग अभियान में निकलना है. सभी चेक नाकों पर तैनात पुलिसकर्मी किसी तरह की लापरवाही तो नहीं कर रहे हैं, इसी का जायजा लेने डीआईजी शहर में निकले थे. इस दौरान डीआईजी ने खुद से ही हर एक पोस्ट का जायजा लिया.

रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चेकिंग

रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि रात के समय राजधानी में होने वाली घटनाओं पर ब्रेक लगाने, अपराधियों के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए रात के समय पुलिस का प्रेजेंस बढ़ाया गया है. सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि वह रात के समय भी अपने थानों में मौजूद रहे और शहर पर ध्यान रखें. इसके साथ-साथ कंट्रोल रूम में हर दिन एक डीएसपी की ड्यूटी लगाई गई है, जो पूरे शहर पर नजर रखेंगे. डीआईजी के अनुसार हर हाल में राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना है. लोगों को सुरक्षा देना है और इसी के लिए फोर्स को काम करना है.

Report By :- RTIKA JHA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, राँची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309