‘मॉब लिंचिंग’ को राजनीतिक रंग देने की कोशिश : टाटीसिल्वे थाना प्रभारी मनोज कुमार ने दो लोगों को भेज दिया है जेल, जबकि 2 लोगों को हिरासत में लेकर चल रही है पूछताछ
CRIME DESK, NATION EXPRESS,रांची
झारखंड की राजधानी रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में हुए मोब लिंचिंग पर पूरी तरह राजनीति सर चढ़कर बोल रही है जैसा कि मालूम है कि घटना के 24 घंटे के अंदर ही पार्टी टाटीसिलवे थाना प्रभारी मनोज कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त समेत दो लोगों को सलाखों के पीछे भेज दिया वहीं आज भी दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह पैदा होता है कि इसमें आखिर राजनीतिक क्यों हो रही है ? कौन लोग है जो मोब लिंचिंग को राजनीतिक रंग देकर अपनी रोटी सेकना चाह रही है, क्योंकि झारखंड विधानसभा का चुनाव में केवल 3 महीने का समय बाकी है ऐसे में रांची के कुछ लोग इस मामले को राजनीतिक रंग देखकर अपना वोट बैंक सुरक्षित करना चाह रहे हैं, पुलिस ने तो अपनी सक्रियता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर ही जेल भेज दिया तब आखिर इतनी राजनीति क्यों? इधर एदारे ए शरिया का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी से मिलकर घटना में शामिल लोगों को कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान के नेतृत्व में भी मृतक अख्तर के घर जाकर उन्हें सांत्वना देखकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही है वही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी 13 जुलाई को रांची आकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग करेंगे, लेकिन इन सभी लोगों को यह नहीं मालूम है कि टाटीसिलवे थाना पुलिस ने कार्रवाई करके मुख्य अभियुक्त को जेल भेज दिया है, आखिर क्या वजह है कि इन सभी नेताओं ने पुलिस की तारीफ नहीं की, इन नेताओं और मंत्रियों के मुंह से आखिर पुलिस की तारीफ क्यों नहीं निकलती जबकि मॉब लिंचिंग जैसे गंभीर घटना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लोगों को जेल भेज दिया है

- Advertisement -
दो और युवकों को हिरासत में
झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में भीड़ के द्वारा 25 वर्षीय युवक अख्तर को पीट-पीट कर मार डाला गया था जिसमें तत्काल कार्रवाई करते हुए टाटीसिलवे थाना प्रभारी मनोज कुमार ने 24 घंटे के अंदर केस का खुलासा करते हुए मुक्त अभियुक्त समेत 2 युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था वही आज थाना प्रभारी ने इसी केस में दो और युवकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त समय दो लोगों को कल ही जेल भेज दिया था और आज फिर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है अगर इन दो यूको युवकों की संलिप्त पाई जाती है तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा और संलिप्त नहीं पाई जाती है तो उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा
मॉब लिंचिंग मामले ने राजनीतिक रंग लिया :

मॉब लांचिंग के दोषी बखशे नहीं जाएंगे : हिदायतुल्लाह खान
टाटासिलवे में हुए मोब लिंचिंग मामले में अब पूरी तरह राजनीतिक शुरू हो गई है आज सुबह झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग आयोग के अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान की अध्यक्षता में रांची जिला के पिठोरिया थाना अंतर्गत काटमकुली गांव पहुंची। आयोग की टीम में आयोग के अध्यक्ष के साथ आयोग के सदस्य बरकत अली भी शामिल थे। गांव के युवक अख्तर अंसारी की 6 जुलाई की रात नामकुम अथवा टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी।आयोग की टीम ने जांच के क्रम में मृतक के घर जाकर परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि झारखण्ड की हेमन्त सोरेन सरकार में किसी के साथ भी नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी,जो भी इस घटना में दोषी हैं, वे बख्शे नहीं जाएंगे।सबको जरूर से जरूर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में प्रशासन से भी लगतार संपर्क में हूं और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के साथ-साथ मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता दिलाने हेतु प्रयासरत हूं। आगे कहा कि इस तरह की घटना समाज में अति निंदनीय है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। किसी भी व्यक्ति या समूह को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार हमारा संविधान नहीं देता है।
मॉब लिंचिंग मामले पर जल्द ही एक एसआईटी का गठन कर मामले को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा : मंत्री हफीजुल हसन अंसारी

एदारे ए शरिया, झारखंड के नाज़िमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी से उनके आवास पर मिलकर झारखंड में बढ़ रही मॉबलिंचिंग को लेकर बातचीत की ।मौके पर बोलते हुए मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा कि सरकार कोडरमा और काटम कुली मामले पर नजर बनाई हुई है और लगातार कोडरमा एसपी और रांची एसपी से बात हो रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले पर जल्द ही एक एसआईटी का गठन कर मामले को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा । झारखंड सरकार यह मामला सीआईडी को दे सकती है ।मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने मंत्री से मांग की की मॉब लिंचिंग के शिकार हुए मौलाना शहाबुद्दीन और अख्तर अंसारी के परिवार वालों को एक करोड़ का सहायता राशि दी जाए एवं उनके परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही साथ पूरे राज्य में अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान किए जाएं।इस मौक़े पर अकीलुर रहमान, मोहम्मद इस्लाम, अधिवक्ता मुमताज़ खान आफताब आलम, डॉक्टर मौलाना ताजुद्दीन,मौलाना मोहम्मद फारुक मिशबाही, मौलाना आबिद फैज़ी, हाफ़िज़ अब्दुल्लाह खान, कारी अयूब, मोहम्मद शमशाद, मौलाना जमील, शहर काज़ी मौलाना मसूद फरीदी, मज़हर सिद्दीकी, नौशाद आलम सहित अनेक गणमान्य लोग प्रतिनिधिमण्डल में शामिल थे ।
इमरान प्रतापगढ़ी 3 जुलाई को झारखंड आकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे और उनके न्याय के लिए हर संभव कोशिश करेंगे :-
![]()
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी जी झारखंड में हुई दो मोबलिंचिंग की घटनाओं सेे काफी चिंता व्यक्त किये हैं और 13 जुलाई को झारखंड आकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे और उनके न्याय के लिए हर संभव कोशिश करेंगे इस आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता अख्तर अली ने बताया कि बरकट्ठा में मौलाना सहाबुद्दीन की हुई लिंचिंग पर प्रदेश प्रभारी उमैर खान और प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी जी ने गंभीरता से लिया और त्वरित एक जांच कमिटी प्रदेश पदाधिकारियों का बनाया था जिसमें मुख्य रूप से जावेद इकबाल,रुस्तम अली और तस्लीम अंसारी को जांच का जिम्मा दिया गया था जिसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी जी को भेज दिया गया जिसके बाद राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इसे काफी गंभीरता से लिया और खुद पीड़ित परिवारों से मिलने की बात कही और इसी सप्ताह आयेंगे और पीड़ित परिवार और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात कर न्याय दिलाने की बात करेंगे, प्रवक्ता महासचिव अख्तर अली ने कहा कि कांके के कटमकुली के अख्तर अंसारी की टाटीसिल्वे में हुई मोबलिंचिंग पर प्रदेश प्रभारी उमैर खान और प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने गंभीर चिंता व्यक्त किया और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार वालों को आश्वस्त किए है कि इस विकट समय में हम सभी उनके साथ खड़े है और न्याय दिलाने का हर संभव कार्य करेंगे !
Report By :- KHUSHBOO SHARMA / PALAK TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची