Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

तेरे और तेरे परिवार का डेथ वारंट’ लिख सरपंच के घर के बाहर चिपकाया पोस्टर

0 436

NEWS DESK, NATION EXPRESS, हरियाणा

हरियाणा के जिला अंबाला के गांव फतेहगढ़ साहिब में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के सरपंच के घर पर उन्हें व उनके परिवार को जान से माने की धमकी देने का पोस्टर लगाया गया है।

जिसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। गांव के सरपंच के घर के बाहर किसी ने जान से मारने की धमकी का पोस्टर लगाकर लिखा कि उससे व उसके परिवार को मार दिया जाएगा और ये डेथ वारंट है।

- Advertisement -

फिलहाल सरपंच की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सरपंच विक्रांत शर्मा ने बताया कि रात के समय किसी ने उनके घर के बाहर पोस्टर लगा दिया। जिसमें उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी है। इस मामले में अभी तक उन्हें किसी पर शक नहीं है। उन्होंने कहा कि वे नहीं जानते कि ये किन शरारती तत्वों का काम है, लेकिन मुझे राजनीति का शिकार बनाने की कोशिश की जा रही है। वहीं  पुलिस अधिकारी ने कहा कि सरपंच विक्रांत की तरफ से शिकायत आई थी कि उनके घर के बाहर कोई पोस्टर लगाकर चलाया गया है, जिसमें उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। फिलहाल उसने शिकायत की थी और साथ ही यह भी कहा है कि वह अपनी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं चाहता, जब किसी का नाम सामने आएगा तो शिकायत कर देगा।

Report By :- SHRUTI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, हरियाणा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309