रांची में अपराधियों का तांडव जारी ! गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार रांची के लिए बना काल, 72 घंटे में तीन बड़ी वारदातों से दहल गई रांची
SPECIAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
झारखंड की राजधानी रांची में इन दिनों अपराधियों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं वही रांची पुलिस पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रही है रांची पुलिस लाख दावा कर अपराध पर लगाम लगाने का लेकिन सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं अगर झारखंड की राजधानी रांची में हम गुरुवार शुक्रवार और शनिवार की बात करें तो तीन बड़ी घटनाओं से झारखंड की राजधानी रांची के लोग सदमे में नजर आ रहे हैं,
रांची में अपराधी बेलगाम नजर आ रहे हैं. यहां एक वकील और एक पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी गई जिससे राजधानी के लोग हैरान हैं. यह एक सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है जबकि वकील को चाकू घोंपकर मार दिया गया. वहीँ गुरूवार शाम को रांची के कांके रोड में चांदनी चौक के पास रात में आठ बजे अपराधियों ने कांग्रेस पार्टी के नेता एवं वार्ड संख्या एक के अध्यक्ष राजेश मुंडा को गोली मार दी
- Advertisement -
CASE 1 :- बेख़ौफ़ बदमाशों ने कांग्रेस नेता को मारी गोली

गुरुवार शाम को रांची के कांके रोड में चांदनी चौक के पास रात में आठ बजे अपराधियों ने कांग्रेस पार्टी के नेता एवं वार्ड संख्या एक के अध्यक्ष राजेश मुंडा को गोली मार दी। गोली राजेश मुंडा को जांघ और घुटना के नीचे लगी। बाइक पर आए हमलावरों ने नेता को निशाने पर लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग कज फरार हो गये. वहीँ इस हमले में घायल राजेश को ईलाज के लिए रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
CASE 2 :- रांची के सुखदेवनगर में एक अधिवक्ता की चाकू घोंप कर हत्या

राजधानी के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने रांची सिविल कोर्ट के वकील गोपाल कृष्ण की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वकील गोपाल कृष्ण की हत्या को लेकर वकीलों में काफी गुस्सा है।रांची का सुखदेव नगर इलाका अपराधियों और ड्रग तस्करों का अड्डा बन गया है। अक्सर इस थाना क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए सिविल कोर्ट के वकील गोपाल कृष्ण की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी है।
गोपाल कृष्ण के परिजनों ने बताया कि गोपाल शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अपने घर से फोटोकॉपी कराने मधुकम स्थित हनुमान मंदिर के पास एक फोटोकॉपी दुकान पर गए थे। फोटोकॉपी दुकान के पास अचानक एक अपराधी हाथ में चाकू लेकर आया और उन पर हमला कर दिया। अपराधी ने वकील गोपाल कृष्ण के पेट, हाथ और पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर अपराधी मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने वकील को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
CASE 3 :- रांची में स्पेशल ब्रांच के दरोगा की गोली मारकर हत्या, रिंग रोड में मिला शव

रांची में स्पेशल ब्रांच में तैनात एक सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अनुपम कच्छप नाम के सब इंस्पेक्टर का शव रांची रिंग रोड से बरामद किया गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस मामले की जांच कर रही है, 2018 बैच के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अनुपम का शव कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड से बरामद किया गया है. अनुपम को अपराधियों ने दो गोली मारी है. अनुपम की हत्या की सूचना मिलते ही रांची पुलिस में हड़कंप मच गया. स्पेशल ब्रांच के आईजी डीआईजी, रांची पुलिस के डीआईजी, एसएसपी समेत कई अधिकारी रिम्स पहुंचे. रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि कांके रिंग रोड स्थित इंडियन ढाबा से लौटते वक्त अनुपम की हत्या कर दी गई. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं.
बाबूलाल बोले- हेमंत सरकार ने अपराधियों के सामने घुटने टेके

बाबूलाल ने SOCIAL MEDIA में लिखा कि “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने स्वार्थ के लिए राजधानी रांची तक को अयोग्य अफ़सरों के हवाले कर बारूद के ढेर पर बैठा दिया है। राजधानी रांची में सुरक्षा के कथित चाक-चौबंद होने के बावजूद अपराधी बेखौफ ढंग से सरेआम वकीलों, पुलिस, बड़े बड़े प्रतिष्ठान के संचालकों तक की हत्या कर रहे हैं। अपराधियों के सामने घुटने टेक देने वाली हेमंत सरकार से आम जनता के सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है? हेमंत सरकार ने अपने घटिया कानून व्यवस्था के कारण साढ़े तीन करोड़ झारखंड वासियों का जीवन संकट में डाल दिया है।”
क्राइम कैपिटल बन गयी है रांची, ठप हो चुका है सिस्टम: संजय सेठ
राजधानी रांची में कोई भी लोग सुरक्षित नहीं भय का माहौल

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार श्री संजय सेठ ने आज रांची राजधानी में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुखदेव नगर निवासी गोपाल कृष्ण की हत्या कल कांके में दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई इन सभी घटनाओं की कड़ी शब्दों में निंदा की है । मंत्री श्री सेठ ने कहा आखिर रांची की पुलिस कर क्या रही है रोज दिनदहाड़े अपराध हो रहे हैं प्रशासन मौन है।सरकार को कोई मतलब नहीं आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा ? क्या सरकार, प्रशासन, और अपराधियों का गठजोड़ चल रहा है। राजधानी रांची क्राइम सिटी का अड्डा बन चुका है इन अपराधियों के सामने सरकार और प्रशासन पंगु बनी हुई है। रांची राजधानी की तो यह हालत है कि रांची में आज मर्डर हुआ यह खबर नहीं बनती खबर यह बनती है कि रांची में आज मर्डर नहीं हुआ या कोई आपराधिक घटनाएं नहीं हुई ।

रांची में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं रांची में आज ना तो पुलिस अधिकारी सुरक्षित है ,ना ही अधिवक्ता, ना ही व्यापारी वर्ग ,और ना ही कारोबारी, सभी थाना और अधिकारी बालू के अवैध धंधे में लिप्त है पैसे की उगाई का खेल चल रहा है जनता मर रही है और बाबू लोग मस्त हैं। सरकार और प्रशासन धैर्य की परीक्षा ना ले अब बहुत हो चुका अगर विधि व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो सड़क से सदन तक आंदोलन होगा। सभी वर्गों में आक्रोश है अगर सरकार और प्रशासन नहीं चेती तो इसका खामियाजा भुगतना होगा
राँची में होने वाली घटनाओं पर ब्रेक लगाने के लिए रात 11 से सुबह 5 बजे तक सड़कों पर खुद उतरे थे IG और DIG
राजधानी राँची में रात में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक दर्जन से ज्यादा चेक नाका बनाया गया है।सभी चेक नाकों में पूरी रात पुलिसकर्मियों को एक्टिव रहना है,क्या पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभा रहे हैं,इसका जायजा लेने के लिए राँची रेंज के आईजी अखिलेश झा और डीआईजी अनूप बिरथरे खुद ही आधी रात सड़कों पर घूमते नजर आए थे । दोनों अधिकारी अलग अलग जगहों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए हैं
मंगलवार की आधी रात राँची रेंज के आईजी अखिलेश कुमार झा और डीआईजी अनूप बिरथरे ने पूरी राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।सभी चेक नाकों तक खुद आईजी और डीआईजी पहुंचे और सुरक्षा में तैनात जवानों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने को कहा।वहीं पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिए।
Report By :- SONALI SINGH / VAISHALI GUPTA, SPECIAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI