Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

फ्लैट में हर शाम सजती थी लड़कियों की महफिल : पटना में शराब जब्त करने गई थी पुलिस, नोट छापने की मशीन देख हुई हैरान

0 534

NEWS DESK, NATION EXPRESS, PATNA

पटना पुलिस ने भारी मात्रा में नकली नोट बरामद किये हैं। दरअसल पुलिस शराब की सूचना पर एक फ्लैट में रेड मारने पहुंची थी। लेकिन वहां नकली नोट उसे छापने की मशीन और लड़कियों की नाइट पार्टी के बारे में भी पता चला। जानकारी मिली है कि जिस फ्लैट में पुलिस पहुंची थी वहां अक्सर लड़कियों का आना-जाना रहता था। हर रात शराब पार्टी होती थी। जबकि बिहार में शराबबंदी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शराब के अवैध धंधे में लड़कियों की मदद ली जाती थी या उनसे कुछ काम लिया जाता था। दरअसल पुलिस सोमवार की रात आनंदपुरी इलाके में स्थित राजाराम अपार्टमेंट में छापेमारी करने पुहंची थी। यहां से 500 और 200 के जाली नोट बरामद हुए। इसके साथ ही नोट छापने वाली मशीन और 21 लीटर शराब बरामद हुई थी। पुलिस ने अयूब खान और नवादा के रतन यादव को गिरफ्तार किया है। 

पटना के अपार्टमेंट में शराब बरामद करने गई थी पुलिस, मिल गई नकली नोट छापने  वाली मशीन, दो गिरफ्तार - समस्तीपुर Town

- Advertisement -

अयूब खान है मास्टर माइंड 
छापेमारी के दौरान फ्लैट के पीछे की खिड़की को तोड़कर कटिहार का मो. शमीम, सीतामढ़ी का सचिन और एक लड़की फरार हो गए थे। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। इस मामले में एसके पुरी थाना के एडिशनल SHO विधान चंद्र ने खुद इस कार्रवाई को अपनी टीम के साथ मिलकर अंजाम दिया था। बड़ी बात यह है कि 200 और 500 के हर जाली नोट पर एक ही सीरियल नंबर 4DG 599442 ही छपा हुआ है।

15 Best Night Clubs In Bangalore | Eventsflare Blog

बताया जा रहा है कि अयूब खान इस पूरे प्रकरण का मास्टर माइंड है। अभी पूछताछ नहीं हो पाई है क्योंकि, पुलिस के डर से भागने के चक्कर वह गिर गया था। जिससे उसका पैर फैक्चर हो गया। कल ही अयूब का ऑपरेशन करना हुआ। इसी वजह से कोर्ट में भी इसे पेश नहीं किया जा सका है। अब पुलिस के सारे सवालों का जवाब सिर्फ अयूब खान ही दे सकता है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309