Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मुर्गे की बांग से परेशान डॉक्‍टर ने थाने में मुर्गे की मालकिन के खिला दर्ज कराई शिकायत

0 326

NEWS DESK, NATION EXPRESS, इंदौर

मुर्गे की बांग के साथ सुबह जल्‍द उठने की बातें आपने खूब सुनी होंगी. हालांकि इंदौर में मुर्गे की बांग से जुड़ा एक मामला सामने आया है और यह मामला पुलिस तक जा पहुंचा है. मुर्गे की बांग से परेशान एक डॉक्‍टर ने पुलिस में अपने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने कहा कि पहले दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की जाएगी और उसके बाद भी यदि मामला नहीं सुलझता है तो वैधानिक कार्रवाई करने की बात कह रही है.

Madhya Pradesh : मुर्गे की बांग से डॉक्टर परेशान, थाने में दर्ज कराई शिकायत,  देखिए Video - Cock crowing disturbs doctors in Indore madhya pradesh LCLG -  AajTakइंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र के ग्रेटर कैलाश हॉस्पिटल के पास रहने वाले डॉक्टर आलोक मोदी ने थाने पर लिखित शिकायत दी है कि उनके घर के पास में एक महिला द्वारा मुर्गे और कुत्ते पाले जा रहे हैं. डॉक्‍टर ने अपनी शिकायत में कहा है कि रोजाना सुबह 5 बजे मुर्गा बांग देता है, जिसके कारण उन्‍हें परेशान होती है.

- Advertisement -

यह मामले में पुलिस का कहना है कि उनके द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, डॉक्‍टर मोदी ने बताया है कि वो देर रात घर लौटते हैं. कई बार जब डॉक्टर अपनी नींद पूरी करने के लिए बिस्तर पर सोने जाते हैं तो मुर्गा बांग देकर उन्हें जगा देता है. मुर्गे की बांग से परेशान होकर उन्‍होंने थाने में मुर्गे की मालकिन के खिलाफ शिकायत दी है.

पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों को समझाया जाएगा. इसके बाद भी दोनों पक्ष नहीं मानते हैं तो धारा 133 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Report By :- SHWETA JHA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, इंदौर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309