Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में बवाल: पुलिस ने छात्रों पर बरसाईं लाठियां, आंसू गैस के गोले दागे, छात्रों ने पुलिस पर पत्थर फेंके, आधा दर्जन छात्रों के साथ कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल

0 518

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड विधानसभा सत्र के अन्तिम दिन नई नियोजन नीति में व्याप्त विसंगतियों को लेकर गुरुवार को छात्रों ने विधानसभा मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों को नियन्त्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े।

पुलिस ने छात्र नेता जयराम महतो को हिरासत में लिया है।

- Advertisement -

बैरिकेटिंग तोड़ छात्रों ने की आगे बढ़ने की कोशिश

बता दें कि पिछले तीन महीने से राज्य में नई नियोजन नीति को लेकर मामला गर्म है। गुरुवार को झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले राज्यभर के छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया। इस दौरान छात्रों की पुलिस से झड़प भी हो गई। राज्य भर से आ रहे छात्रों को जहां कई जगहों पर रोका गया वहीं विधानसभा पहुंचे छात्रों को भी पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। जिसके बाद छात्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी शुरु कर दी।

प्रदेशभर से पहुंचे युवा बैरिकेड्स पर चढ़ गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

लाठीचार्ज के बाद छात्रों ने पुलिस पर किया पथराव

इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठीचार्ज की। पुलिस के लाठीचार्ज से गुस्साए छात्रों ने इसके खिलाफ पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, आधा दर्जन छात्रों के साथ कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। हंगामे की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल को भेजा गया।

Jharkhand Niyojan Niti: युवाओं पर लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

पुलिस ने छात्र नेताओं को हिरासत में लिया

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एहतियातन छात्रनेता जयराम महतो, छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो और मनोज यादव को हिरासत में ले लिया है। वहीं प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि हम लोग अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन अचानक पुलिस आई और हमारे नेता को हिरासत में लेकर चली गई। बातचीत किए बगैर हमलोगों के साथ पुलिस गलत कर रही है। हमलोग अपना हक लेकर रहेंगे।

नियोजन नीति को लेकर विधानसभा घेराव करने जा रहे छात्रों ने मंत्री मिथलेश  ठाकुर के काफिले पर बोतल फेंकी - Lagatar

प्रदर्शनकारी छात्रों ने छात्र युनियनों से की अपील

प्रदर्शनकारी छात्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य के छात्रों से अपील की है कि वे इस आंदोलन में यूनियन का साथ दें ताकि छात्रों की आवाज सरकार तक पहुंच सके और नियोजन नीति का लाभ यहां के स्थानीय लोगों को मिल सके।

छात्रों ने लगाया आरोप, शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद भी पुलिस ने बरसाईं लाठियां 

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि वे लोग संवैधानिक तरीके से अनुशासित एवं शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने सरकार के निर्देश पर छात्रों पर कार्रवाई शुरु कर दी और आंसू गैस के गोले तक बरसाए, लाठीचार्ज और गिरफ्तारी की गई। जो कि पूरी तरह से निंदनीय है और सरकार को इसका जवाब राज्य की जनता देगी।

Jharkhand: नई रोजगार नीति का विरोध, विधानसभा घेरने जा रहे छात्रों पर पुलिस  ने बरसाई लाठियां | Ranchi News Students protest against the new domicile  policy in Jharkhand | TV9 Bharatvarsh

चार दिनों का दिया था अल्टीमेटम

नई नियोजन नीति को लेकर छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य सरकार के संसदीय मामले के मंत्री आलमगीर आलम से 19 मार्च को मिला था। जिसके बाद नीति में सुधार को लेकर चार दिनों का समय मांगा गया था। जिस कारण छात्रों ने पूर्व प्रस्तावित आंदोलन को वापस ले लिया था और चार दिनों के बाद ही बातचीत करने की बात कही थी।

चार दिन बीत जाने के बाद जब सरकारी तौर पर कोई आदेश या फिर दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया तो छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से आंदाेलन करने का निर्णय लिया। इसी दौरान गुरुवार को छात्रों का एक जत्था विधानसभा मार्च के लिए कूच कर रहा था। इसी दौरान पुलिसिया कार्रवाई अमल में लाई गई और तीन बड़े नेताओं की गिरफ्तारी कर ली गई।

Report By :- SHALINI GUPTA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309