रॉन्ग साइड आने पर ये कैसी सजा : युवकों को कुल्हाड़ी लेकर काटने दौड़ा पुलिसकर्मी और फिर लात मार कर भगाया
NEWS DESK, NATION EXPRESS, फरीदाबाद
हरियाणा पुलिस का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया. यहां रांग साइड से आ रहे बाइक सवार पर पुलिसकर्मी कुल्हाड़ी लेकर दौड़ पड़ा. उसने बाइक सवार की पिटाई की. लात मारकर भगा दिया, जिसकी तस्वीर कैमरे में कैद हो गई. यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर सवाल उठने शुरू हुए तो इसकी जांच शुरू करा दी गई है.

- Advertisement -
सरेआम वर्दी में कुल्हाड़ी लेकर मारने दौड़ना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. यह वीडियो मंगलवार सुबह का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार बाटा चौक पर एक बाइक सवार रांग साइड से आ रहा था. वहां से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी ने उसे रोक लिया और हाथ में कुल्हाड़ी लेकर उसे मारने दौड़ पड़ा. पुलिसकर्मी ने बाइक सवार को कई थप्पड़ और लात भी मारीं. चौक से गुजर रहे किसी शहरवासी ने उसकी इस करतूत को कैमरे में कैद कर लिया.
पुलिसकर्मी बोलाः झाड़ियों की कटाई करने ले जा रहा था कुल्हाड़ी
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है कि पुलिसकर्मी की पहचान हवलदार दिनेश कुमार के रूप में हुई है. बाटा चौक पर नहीं उसकी ड्यूटी पुलिस लाइन में है. उन्होंने बताया कि वह अपने साथ कुल्हाड़ी लेकर लाइन में जा रहा था, क्योंकि वहां झांड़ियां उग आई हैं. उसकी कटाई करनी थी. हालांकि उसकी हरकत को गलत बताया. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच एसीपी सिटी बल्लभगढ़ को सौंप दी गई है.

जांच के बाद हो सकती है पुलिसकर्मी पर कार्रवाई
फरीदाबाद शहर में बाइक सवार को पुलिसकर्मी द्वारा पीटे जाने उसके पीछे कुल्हाड़ी लेकर दौड़ने की घटना पर पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही है. कहा गया है कि एसीपी बल्लभगढ़ को इस मामले की जांच सौंपी दी है और जांच रिपोर्ट आते ही कार्रवाई होगी.
Report By :- PALAK PRIYA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, फरीदाबाद