Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

खाने में निकला ‘बाल’ तो नाराज शख्स ने पत्नी को गंजा कर दिया, बुर्का पहन थाने पहुंची महिला ने बयां की पति की हैवानियत

0 461

NEWS DESK, NATION EXPRESS, पीलीभीत

यूपी के पीलीभीत में खाने में बाल निकलने पर एक पति हैवान बन गया. उसने पत्नी के साथ बर्बरता की हदें पार दीं. हैरानी वाली बात ये है कि उसकी इस घिनौनी हरकत में परिवार के लोगों ने भी साथ दिया. महिला ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

इतनी सी बात पर वो हैवान बन गया

- Advertisement -

घटना थाना गजरौला क्षेत्र की है. यहां एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला का कहना है कि उसका पति खाना खा रहा था. तभी खाने में बाल निकल आया. इतनी सी बात पर वो हैवान बन गया.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, महिला के बालमुंह में कपड़ा ठूंसकर संबंध बनाने की कोशिश की

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया, “खाने में बाल निकलने पर पति ने उसको गालियां दी. इतना ही नहीं मेरे हांथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. इसके बाद उसने संबंध बनाने की कोशिश की. विरोध करने पर उसने गंजा कर दिया”.

पति हैवानियत कर रहा था, सभी तमाशा देख रहे थे

महिला ने आगे बताया कि पति हैवानियत कर रहा था और देवर व सास उसे उकसाते हुए मदद कर रही थी. सभी खड़े होकर तमाशा देख रहे थे. इस घटना के बारे में मायकेवालों को फोन करके सूचना दी. इस पर वो पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट करने की कोशिश की गई.

खाने में निकला बाल तो बौखलाया पति,पैर बांधकर मुंह में ठूंसा कपड़ा,फिर कर  दिया गंजा। - YouTubeलड़के को छोड़कर यहां से भाग जाओ

महिला का ये भी कहना है कि पति दहेज की मागं करता है. न देने पर कहता है कि लड़के को छोड़कर यहां से भाग जाओ. इस मामले में महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके पति, देवर और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. साथ ही पति को गिरफ्तार भी कर लिया है. वहीं, महिला अपने मायके चली गई है.

शर्म की वजह से बुर्का पहनकर पहुंची थाने
सीमा अपना गंजा सिर छुपाने के लिए बुर्का पहनकर थाने पहुंची। जब उसने अपना चेहरा पुलिस वालों को दिखाया तो वे भी अवाक रह गए। सीमा ने पुलिस को बताया कि खाने में पहले भी एक-दो बार बाल निकल आने पर जहीरूद्दीन ने किसी दिन उसके सारे बाल काटने की धमकी दी थी। जहीरुद्दीन कुछ दिन पहले दाढ़ी के बाल सेट करने के लिए बाजार से ट्रिमर मशीन लेकर आया था।

 

Hair Came Out In Food Then Husband Made Wife Bald In Pilibhit - जहीरुद्दीन  की जहालत: खाने में निकला बाल तो बेगम को किया गंजा, देवर ने भी दिया साथ,  बुर्का पहन विवाद बढ़ने के बाद उसने इसी मशीन से पत्नी के सारे बाल काटकर उसे गंजा कर दिया। इसके बाद सीमा चेहरा छिपाए रही। एक पड़ोसी ने उसके पिता को फोन कर पूरी घटना बताई। वहां पहुंचे मायके वालों के साथ वह बुर्का पहनकर थाने पहुंची और पति के जुल्म की कहानी सुनाई। पति की गिरफ्तारी के बाद सीमा पिता के साथ मायके चली गई।

Report By : ALISHA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, पीलीभीत

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309