Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

चुनाव को डिस्टर्ब करने की प्लानिंग फेल : 8 घंटे तक चली मुठभेड़ में 3 महिला सहित मारे गये 13 नक्सली

0 633

NEWS DESK, NATION EXPRESS, बस्तर (छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ में बड़ा ऑपरेशन, 8 घंटे में मार गिराए 13 नक्सली, नहीं काम आई गुरिल्ला युद्ध नीति

Bijapur Naxalites Encounter: बस्तर आईजी ने बताया कि मंगलवार को जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई. इस मुठभेड़ में जवानों ने 13 नक्सलियों को मार गिराया.

छत्तसीगढ़ में पुलिस के साथ एनकाउंटर में 13 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इसमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। मिली खबरों में कहा गया है कि नक्सलियों का दल चुनाव में बाधा पहुंचाने की प्लानिंग पर काम कर रहा था। बहरहाल, मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर इलाके में हुआ है। बता दें कि बीजापुर के जंगली इलाके में सुरक्षा बलों औऱ नक्सलियों के बीच कल मंगलवार रात से मुठभेड़ जारी है। इसमें कम से कम 13 नक्सली मारे गये हैं। पुलिस की ओऱ से आज बुधवार को मीडिया को मुठभेड़ में 13 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी गयी। बताया गया है कि पुलिस औऱ सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम लेंडा गांव के पास नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी। इसी बीच नक्सलियों ने मंगलवार सुबह टीम पर हमला कर दिया। 

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में बड़ा ऑपरेशन, 8 घंटे में मार गिराए 13 नक्सली, नहीं काम आई गुरिल्ला युद्ध नीति

8 घंटे तक दोनों ओऱ से चलती रहीं गोलियां 

पुलिस ने जानकारी दी है कि दोनों ओऱ से लगभग तक 8 घंटे तक फाय़रिंग होती रही। इस दौरान कई नक्सली घायल हो गये और कई भागने में सफल रहे। पुलिस ने शंका जाहिर की है कि घायल साथियों को नक्सली अपने साथ ले जाने में सफल रहे हैं। पुलिस ने नक्सलियों की धर-पकड़ लिए जंगल मैं कैम्प कर दिया है। ठीक लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। सूत्रों ने खबर दी है कि नक्सली चुनाव को डिस्टर्ब करने की योजना पर काम कर रहे थे। सोमवार को भी छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर सुरक्षा बलों औऱ नक्सलियों के बीच एनकाउंटर हुआ था।   

Bijapur Naxalites Encounter: बस्तर आईजी ने बताया कि मंगलवार को जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई. इस मुठभेड़ में जवानों ने 13 नक्सलियों को मार गिराया.19 अप्रैल को होना है मतदान 
गौरतलब है कि बस्तर लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान किया जाना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पहले से अलर्ट मोड पर है। राज्य सरकार के आदेश पर पुलिस और सुरक्षाबलों की ओऱ से चुनाव को शांतिपूर्वक तरीके से अंजाम देने के लिए नक्सल प्रभावित इलाकों में एक पखवाड़े से अभियान चलाया जा रहा है। आज के अभियान में भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किये गये हैं।  

Report By :- MANISHA TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, बस्तर (छत्तीसगढ़)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309