Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

2024 बना काल ! नए साल के पहले दिन खून से रंगी झारखण्ड की सड़क, भीषण सड़क हादसे में 6 युवक की दर्दनाक मौत

0 575

NEWS DESK, NATION EXPRESS, जमशेदपुर

झारखण्ड में नए साल 2024 के पहले दिन भीषण सड़क हादसा हुआ है।इस सड़क हादसे में आधा दर्जन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। नए साल का जश्न मनाने जा रहे आदित्यपुर के युवकों की कार बिष्टुपुर सर्किट हाउस क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में छह युवकों की मौत हो गई तथा दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग कार में सवार होकर पिकनिक मनाने जा रहे थे।

नए साल का जश्न मनाने जा रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई,  6 की दर्दनाक मौत | CG MP News

- Advertisement -

यह दर्दनाक घटना बिष्टुपुर के सर्किट हाउस एरिया स्थित साई मंदिर गोल चक्कर के समीप की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक कार में आठ युवक मरीन ड्राइव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर कार की पोल और फिर पेड़ से टक्कर हो गई, जससे गाड़ी में सवार आठों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

BIG-BREAKING-JAMSHEDPUR : नववर्ष का जश्न मनाने निकले.. 6 युवकों की सड़क  हादसे में दर्दनाक मौत… दो की हालत गंभीर… काल बनकर मंडराया… कार का रफ्तार…  देखें VIDEO ...

इस घटना में कार के चिथड़े उड़ गए। इस घटना में पांच युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतको में छोटू यादव,हेमंत कुमार, सूरज कुमार, मोनू महतो, शुभम कुमार ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।दो युवक हर्ष कुमार झा और रवि झा को गंभीर अवस्था में टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर के बाबाकुटी आश्रम में शोक की लहर दौड़ गई। कार में सवार सभी युवक बाबाकुटी आश्रम क्षेत्र के हैं। यह घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे की है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वहीं घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई थी।काफी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुँच गए।

इधर सभी शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया

Report By :- PALAK TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, जमशेदपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309