चुम्मा कांड से मच गया कोहराम : हमरा के खाली चुम्मा दे दीजिए….बदले में अपना ट्रांसफर ले लीजिए : डॉक्टर ने मांगा ट्रांसफर के बदले नर्स से KISS
NEWS DESK, NATION EXPRESS, कटिहार (BIHAR)
मामला एक सीनियर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी एएनएम से जुड़ा हुआ है. दरअसल, एक मेडिकल ऑफिसर का नर्स से फोन पर किस (Kiss) मांगने का ऑडियो सामने आया है. नर्स अपना ट्रांसफर मांग रही थी. इसके बदले में मेडिकल ऑफिसर ने कहा, बस एक चुम्मा दे दो
कटिहार में चुम्मा कांड! नर्स बोली- मुझसे Kiss मांगा, डॉक्टर बोले- ‘ट्रांसफर कर दिया तो मुझे फंसा रही हैं’
सरकारी अधिकारी ने ANM से मांगा Kiss तो कटिहार में मच गया कोहराम
आपने घूस में पैसे मांगने के तो कई मामले देखे होंगे, लेकिन बिहार में कुछ अलग ही तरह की घूस मांगी गई. यह मामला बिहार के कटिहार का है. इस मामले से कटिहार में कोहराम मचा हुआ है. यह मामला एक सीनियर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी एएनएम से जुड़ा हुआ है. दरअसल, एक मेडिकल ऑफिसर का नर्स से फोन पर किस (Kiss) मांगने का ऑडियो सामने आया है. नर्स अपना ट्रांसफर मांग रही थी. इसके बदले में मेडिकल ऑफिसर ने कहा, बस एक चुम्मा दे दो. वहीं इस ‘किस कांड’ पर मचे बवाल को लेकर आरोपी स्वास्थ्य पदाधिकारी ने सफाई में कहा कि ट्रांसफर कर दिया तो वो मुझे फंसा रही हैं.
- Advertisement -

जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि ये विवाद समेली प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा हुआ है. विभाग की एक एएनएम ने आरोप लगाते हुए कहा है कि चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह पिछले कई दिनों से लगातार उनके साथ अपशब्द गलत भाषा का प्रयोग कर रहे है और अनैतिक बर्ताव कर रहे. यही नहीं अब उन्होंने फोन पर मुझसे किस की डिमांड की है.
मेडिकल अफसर ने दी सफाई
इस पूरे कांड के सामने आने के बाद जब स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह से बात की गर्इ तो उन्होंने मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ये आरोप बेबुनियादी है. महिला स्वास्थ्य कर्मी का ट्रांसफर किया गया है इसलिए मुझ पर ये आरोप लगाए जा रहे है. एएनएम से मीटिंग को लेकर बात हो रही थी. इसी बीच मेरी बेटी ने नातिन को लेकर मुझे दे दिया. मैं अपनी नातिन को चुप कराने की कोशिश करने लगा. इसी बीच मैंने उससे कहा कि चुम्मा दे दो बेटा.
![]()
मुझ पर आरोप लगा रही महिला स्वास्थ्यकर्मी
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह ने आगे कहा कि फोन पर बातचीत के दौरान जब मैंने यह बोला तो संयोग से ये मोबाइल में भी रिकॉर्ड हो गया, हम फोन बंद करना भूल गए. महिला स्वास्थ्यकर्मी जो मुझ पर आरोप लगा रही हैं ये मुझे फंसाने का आरोप लगा रही हैं. खेर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने अपनी सफाई दे दी है लेकिन क्या सच है यो तो जांच से ही स्पष्ट होगा.
ऑडियो में यह है बातचीत

नर्स- रख दीजिए मीटिंग।
MO- कल आपको आना भी है। पर हम जो आदेश देंगे, ऐसा ही काम करिएगा।
नर्स- गलत आदेश दीजिएगा तो सर हम गलत काम नहीं कर पाएंगे। जो सही है, राइट है सर, वो हम करेंगे। जो सही है तो हम आपके साथ हैं और रहेंगे। हम कानून का कभी उल्लघंन नहीं करेंगे।
MO- ठीक है तो कल मीटिंग रख देते हैं। सिर्फ चुम्मा दे देना।
मेडिकल ऑफिसर ने कहा- नातिन से कह रहा था
इधर, डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि ANM उन पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि ANM से बातचीत के बाद मेरी बेटी ने नातिन को लाकर मेरे गोद में रख दिया।
ऐसे में मैं अपनी नातिन को चुप कराने की कोशिश करने लगा। इसी बीच मैंने उससे कहा कि चुम्मा दे दो बेटा। इसी बात को लेकर ANM उन पर आरोप लगा रही है। महिला ANM का पहले ही ट्रांसफर कर दिया गया था, उसी बात से वह नाराज थी और अब मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगा रही।
Report By :- NEHA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, कटिहार (BIHAR)