CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के कडरू इलाके में गांजा विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट की खबर आ रही है। मामला होटल रेडिशन ब्लू के आगे झोपड़ी में होटल चलाने वाले संचालक धनेश्वर साहू के साथ मारपीट की है। शुक्रवार सुबह कडरु इलाके के कुछ युवकों ने धनवेश्वर से गांजा मांगने आए ।
धनेवश्वर ने उन्हें गांजा देने से मना कर दिया कि वे अब इस धंधे को छोड़ चुका है। इतने में युवक उग्र हो गए और मारपीट करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने चाकू निकाल कर हमला कर दिया। इसमें होटल संचालक धनेश्वर साहू घायल हो गए।विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने मारपीट करने वाले युवकों को भी खदेड़ कर पीटा। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
- Advertisement -
पुलिस घायलों के बयान का कर रही है इंतजार
घटना की सूचना मिलने के बाद चुटिया थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष से घायलों को गुरुनानक अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस के मुताबिक घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों के बयान का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांजा बेचने के आरोप में दो बार जा चुका हे जेल
चुटिया थाना प्रभारी ने बताया कि धनेश्वर साहू का गांजा बेचने का पुराना इतिहास रहा है। कई बार उसे रंगे हाथ पकड़ा गय है। गांजा बेचने के आरोप में वह दो बार जेल भी जा चुका है।
Report By :- SHADAB KHAN, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI