Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

ओमिक्रॉन की दहशत : बेकाबू हो रहा ओमिक्रॉन, संसद पहुंचा कोरोना संक्रमण, देश में अब 200 ओमिक्रॉन संक्रमित, 31 दिसंबर तक नाइट कर्फ्यू

0 375

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, नई दिल्ली

क्रिसमस और नए साल से पहले देश में लगने लगीं पाबंदियां

 

गुजरात में 31 दिसंबर तक नाइट कर्फ्यू
ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए गुजरात के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। क्रिसमस व नए साल में होने वाले जश्न पर लगाम लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है। नाइट कर्फ्यू रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। 

संसद पहुंचा कोरोना संक्रमण:-

bsp mp from amroha kunwar danish ali on suspension of question hour of parliament this is a scary picture of new india - प्रश्नकाल के निलंबन पर BSP सांसद, यह नए भारतदेश में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच चिंताजनक खबर सामने आई है। कोरोना संक्रमण संसद तक पहुंच गया है। BSP सांसद कुंवर दानिश अली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने और आइसोलेट होने को कहा है। चिंता की बात यह है कि कल तक वे संसद की कार्यवाही में शामिल रहे हैं। ऐसे में उनके संपर्क में आने वाले दूसरे सांसदों के भी संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है।

यूपी में मिले कोरोना के 27 नए केस:सबसे ज्यादा मामले लखनऊ, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में आए, एक्टिव केस की संख्या 203 हुई

कोरोना देश-दुनिया में:स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कहा- ओमिक्रॉन से लड़ने के लिए हम पूरी तरह से तैयार, वैक्सीन से लेकर हर तैयारी पूरी

बेहद खतरनाक हुआ ओमिक्रॉन:WHO ने कहा- कम्युनिटी ट्रांसमिशन से 3 दिन में दोगुने हो रहे केस, मास्क और सैनिटाइजेशन बेहद जरूरी

 दिल्ली में कोरोना एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। लगातार दूसरे दिन सौ के करीब नए संक्रमित मिलने से दहशत की स्थिति है। सोमवार को 94 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिविटी रेट भी 0.20 प्रतिशत हो गया है। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। नौ दिसंबर को दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 400 से कम थी जो अब दस दिन बाद बढ़कर 634 हो गई है। इससे पहले करीब साढ़े पांच महीने बाद दिल्ली में कोरोना के नए मामलों ने रविवार को 100 का आकड़ा पार किया था।

- Advertisement -

Omicron Variant India Cases: US records first death to Omicron variant, Delhi is the second highest in India after Maharashtraकोरोना के 100 से अधिक मामले इससे पहले 29 जून को दर्ज किए गए थे। उस दिन कोरोना के 101 नए मरीज मिले थे। जिसके बाद अब 19 दिसंबर को एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 107 नए मरीज सामने आए है। रविवार को कोरोना से दिल्ली में दस दिन बाद किसी मरीज की मौत दर्ज हुई। उससे पहले आठ दिसंबर को कोरोना से मौत का एक मामला सामने आया था।

होम आइसोलेशन में कोरोना के 225 मरीजों का उपचार जारी है। जबकि अस्पताल में कोरोना के इलाज के लिए 208 मरीज भर्ती है। इसके अलावा कोविड केयर सेंटर में और कोविड हेल्थ सेंटर में एक भी मरीज नहीं है।

अलग-अलग अस्पतालों में 8770 बेड खाली है। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 157 हो गई है। कोरोना के कुल 1442197 मामले सामने आ चुके है। जिसमें 1416556 मरीजों ने कोरोना को मात दी और कुल संक्रमण दर 4.51 फीसदी है। साथ ही 25101 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई। दिल्ली में कुल मृत्यु दर 1.74 फीसदी है।

Omicron Update LIVE : ओमिक्रॉन की एंट्री से दहशत | विदेश से आने वालों पर विशेष नजर - YouTubeबीते 24 घंटे में 123719 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें पहली डोज लेने वाले लोगों की संख्या 38970 और दूसरी डोज वालों की संख्या 84749 रही। दिल्ली में अब तक 24830215 वैक्सीन की डोज लग चुकी है।
तारीख कोरोना के मामले मौत संक्रमण दर सक्रिय मरीज

20 दिसंबर 94 शून्य 0.20 फीसदी 632
19 दिसंबर 107 एक 0.17 फीसदी 540
18 दिसंबर 86 शून्य 0.13 फीसदी 484
17 दिसंबर 69 शून्य 0.12 फीसदी 466
16 दिसंबर 85 शून्य 0.15 फीसदी 475
15 दिसंबर 57 शून्य 0.10 फीसदी 428
14 दिसंबर 45 शून्य 0.09 फीसदी 407
13 दिसंबर 30 शून्य 0.06 फीसदी 393
12 दिसंबर 56 शून्य 0.10 फीसदी 397
11 दिसंबर 52 शून्य 0.09 फीसदी 385
10 दिसंबर 41 शून्य 0.07 फीसदी 370
नौ दिसंबर 55 शून्य 0.09 फीसदी 386
आठ दिसंबर 65 एक 0.11 फीसदी 404

Report By :- ANUJA AWASTHI, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, नई दिल्ली

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309