Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सड़क पर गिरी शराब की बोतलों को लूटने के लिए मची होड़, दारोगा जी ने भी किया हाथ साफ

0 421

NEWS DESK, NATION EXPRESS, गोपालगंज ( बिहार)

बिहार के गोपालगंज से चौंकाने वाला एक मामला सामने आया है। सड़क जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों और शराब तस्करों के बीच की ऐसी नोकझोंक हुई कि बाइक पर से शराब की बोतलें सड़क पर जा गिरीं। इस गिरी हुई शराब की बोतलों को लूटने की होड़ मच गई। वहीं प्रदर्शनकारी सड़क जाम को छोड़कर शराब की बोतलें लूटने लगे। इतना ही नहीं मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी भी गिरी हुई शराब पर हाथ साफ करते हुये दिखाई दिये।

गोपालगंज में इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लूट के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस के जवान भी शराब की बोतल लूटने में लग गये थे। वायरल वीडियो में एक दारोगा की पॉकेट में शराब की एक बोतल दिख रही है। दारोगा के पैकेट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दावा किया गया है कि यह वीडियो गोपालपुर थाना क्षेत्र के बनिया छापर गांव का है।

- Advertisement -

सड़क पर गिरी शराब की बोतलों को लूटने के लिए मची होड़, दारोगा जी ने भी किया  हाथ साफ, वीडियो वायरलयहां बता दें कि गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम ने बड़हरा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुखिया बिरेंद्र प्रसाद के समर्थकों ने जमकर बवाल काटा और सड़क को जाम कर दिया था। वहीं गोपालपुर पुलिस का कहना है कि पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उसके पास से गिरी हुई शराब की सभी बोतलों को भी जब्त किया है।

पुलिस ने दारोगा के पैकेट में शराब की बोतल मिलने से इनकार किया है। वहीं एसपी आनंद कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी। बहरहाल पुलिस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Report By :- NEHA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, गोपालगंज ( बिहार)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309