Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

Coronavirus in World : Deltacron लेकर आएगा कोरोना की नई लहर, एक दिन में दोगुना से ज्यादा बढ़े कोरोना संक्रमित, दो साल में सबसे ज्यादा, 10 शहरों में लॉकडाउन, 3 करोड़ लोग घरों में कैद

0 470

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

चीन, अमेरिका-यूरोप में केस बढ़े

INDIA में कोरोना वायरस की चौथी लहर 22 जून के आसपास शुरू होने की आशंका जताई  है. शोध रिपोर्ट में बताया गया है कि चौथी लहर का असर 24 अक्टूबर 2022 तक जारी रह सकती है.

दुनियाभर में कोरोना की नई लहर आने का खतरा बढ़ गया है. WHO ने बताया है कि अमेरिका और यूरोप में Deltacron वैरिएंट के मामले सामने आए हैं. जनवरी में साइप्रस में Deltacron की पुष्टि हुई थी. 

कोरोना एक बार फिर डराने लगा है. चीन में कोरोना के मामले रिकॉर्ड तोड़ने लगे हैं. हॉन्गकॉन्ग में भी ऐसा ही हाल है.सिर्फ चीन और हॉन्गकॉन्ग ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में फिर से केस बढ़ने लगे हैं. इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि दुनियाभर में Deltacron के मामले बढ़ने लगे हैं. ऐसी चिंता जताई जा रही है कि Deltacron कोरोना की नई लहर लेकर आ सकता है. 

आईआईटी कानपुर के इन शोधकर्ताओं ने के मुताबिक कोविड -19 की चौथी लहर कम से कम चार महीने तक चलेगी.  चौथी लहर का ग्राफ 15 अगस्त से 31 अगस्त तक पीक पर पहुंच जाएगा.

नई लहर’ ने बढ़ाई टेंशन

चीन में कोरोना संक्रमण की नई लहर शुरू हो गई है। एक दिन में दोगुने से ज्यादा नए मामले बढ़े। मंगलवार को चीन में 5280 नए कोरोना केस मिले, जो देश में कोरोना महामारी के दिनों के बाद का सबसे तीव्र संक्रमण माना जा रहा है। उधर, डब्ल्यूएचओ ने दुनिया को चेताया है कि डेल्टा व ओमिक्रॉन वैरिएंट से मिलकर विकसित हो रहा नया वैरिएंट चौथी लहर ला सकता है।

- Advertisement -

नई कोरोना लहर के कारण चीन के 10 शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को एक बार फिर घरों में कैद किया गया है। नई लहर से सबसे ज्यादा जिलिन प्रांत पर असर हुआ है। कोरोना मामलों में उछाल के कारण कम से कम 10 शहरों और काउंटियों में लॉकडाउन किया गया है। इनमें शेंजेन का टेक हब शामिल है, जहां 1.70 करोड़ लोग रहते हैं।  चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार यह बीते दो साल में हुई एक दिन की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। जिलिन प्रांत में सर्वाधिक 3000 नए संक्रमित मिले हैं।

Corona wave: The prediction of the fourth wave of Corona scare, know when  it can start, how many months will it last?-डरा रही कोरोना की चौथी लहर की  भविष्यवाणी, जानिए कब शुरू

सोमवार को एनएचसी ने कहा था कि देश में इस साल अब तक 2021 में दर्ज किए गए मामलों से भी ज्यादा केस दर्ज हो चुके हैं। 2021 में पूरे साल में चीन के भीतर 8,378 मामले दर्ज हुए थे जो इस साल अब तक 14,000 से ज्यादा हो गए हैं।  चीन के वुहान से 2019 में शुरू हुआ कोरोना संक्रमण एक बार फिर चीन को अपनी गिरफ्त में ले रहा है।

Coronavirus 4th wave India: जून में कोरोना की आएगी चौथी लहर? जानिए  विशेषज्ञों ने अध्ययन में क्यों उठाए सवाल । coronavirus 4th wave india Know  what experts said while questioning the ...बीते एक सप्ताह में बीजिंग, शंघाई समेत ग्वांगडोंग, जिआंग्सु, शेडोंग और झेजियांग प्रांतों में कोविड के नए मामले सामने आए हैं। नोमुरा ने एक नोट में कहा कि इससे चीनी अर्थव्यवस्था एक बार फिर गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है।दूसरी तरफ, डब्ल्यूएचओ की वैज्ञानिक मारिया वान करखोव ने ट्वीट किया है कि दुनिया में ओमिक्रॉन और डेल्टा के मिश्रण से नया वैरिएंट विकसित हो रहा है जो चौथी लहर ला सकता है। मारिया ने वायरोलॉजिस्ट का ट्वीट रिट्वीट करते हुए लिखा हम इसे ट्रैक कर रहे हैं।

Coronavirus Fourth Wave Expected Date 2022; IIT Kanpur Research| COVID  India News | दो सटीक अनुमान लगा चुके IIT कानपुर का अनुमान- चौथी लहर 22 जून  से शुरू होगी, अगस्त में आएगासपाट झूठ बोलने का समय नहीं, बेकाबू हो सकते हैं  हालात 
कोविड-19 की तेजी से वापसी के बीच शीर्ष चीनी संक्रामक रोग विशेषज्ञ झांग वेनहोंग ने सोमवार को कहा कि यह वक्त चीन के लिए सपाट झूठ बोलने का नहीं है। हमें शून्य-कोविड नीति पर बहस करने के बजाय पूर्ण और टिकाऊ महामारी रणनीतियों को तुरंत लागू करना चाहिए। वेनहोंग ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म सिना वीबो पर एक पोस्ट में यह टिप्पणी करते हुए कहा, 2020 में कोरोना महामारी के बाद से यह चीन के लिए सबसे कठिन समय है। उन्होंने चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स से बात करते हुए कहा, यह वक्त तुरंत कार्रवाई करने का है अन्यथा हालात बेकाबू हो सकते हैं।

Report By :- MADHURI SINGH, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309