Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड में 15 दिनों में बढ़ सकते हैं कोरोना के दस गुणा से अधिक मामले, सतर्क रहना जरूरी, जमशेदपुर में अलर्ट

0 654

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

डरा रहे ओमिक्रॉन XE वैरिएंट के ये लक्षण… चौथी लहर लेकर लौट रहा कोरोना… ALERT

 देश के अन्य हिस्सों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में भी इसके बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है. कहा जा रहा है कि राज्य में अगले 15 दिनों में संक्रमण की संख्या दस गुणा से अधिक हो सकती है. कोरोना मामले में रिम्स के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. देवेश का मानना है कि नया वेरिएंट एक्स ई पिछले कई वैरिएंट का मिश्रण है. साथ ही यह वैरिएंट ओमिक्रॉन की तरह तेजी से फैलने वाला है. इस समय दिल्ली और उत्तर प्रदेश में जिस रफ्तार से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं, इसे जानकार चौथी लहर के रुप में देख रहे हैं

- Advertisement -

Corona wave: The prediction of the fourth wave of Corona scare, know when  it can start, how many months will it last?-डरा रही कोरोना की चौथी लहर की  भविष्यवाणी, जानिए कब शुरू

डॉ. देवेश का कहना है  कि दिल्ली जैसे शहरों में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं, अब तक ऐसा देखा गया है कि दिल्ली में मरीज मिलने के 15 दिन बाद झारखंड में भी संक्रमण बढ़ने लगता है. इसलिये अगले 15 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या काफी बढ़ सकती है. हालांकि उनका यह भी  मानना है कि इससे बहुत घबराने या डरने की जरुरत नहीं है. पर कोरोना को लेकर जो सावधानियां बरती जानी चाहिये उसका पालन गंभीरता से होना चाहिये.साथ ही जांच पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है. जांच बढ़ाने के लिये हर जिले के स्वास्थ्य विभाग को काफी गंभीरता से पहल करनी चाहिये. दूसरी ओर बाहर से आने वाले यात्रियों पर भी विशेष निगरानी रखने की जरुरत है.

भारत में भी दस्तक दे सकती है कोरोना की 'चौथी लहर', जानें क्या सोचते हैं  एक्सपर्ट्स | TV9 Bharatvarsh

कोरोना का नए वैरिएंट चिंता का विषय बन गया है। देश के कई राज्यों में कोरोना फिर से बढऩे लगा है। बीते एक सप्ताह में गुजरात में 89 प्रतिशत, हरियाणा में 50 प्रतिशत व दिल्ली में 26 प्रतिशत मरीजों की संख्या बढ़ी है। दिल्ली व नोएडा के कई स्कूल के छात्र व टीचर भी संक्रमित मिली हैं। इसे लेकर स्कूलों को बंद कर दिया गया है। ऐसे में जमशेदपुर को भी अलर्ट रहने की जरूरत है। क्योंकि इस शहर में भी देशभर से रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं, जिससे संक्रमण तेजी से फैल सकता है। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई खास तैयारी नहीं दिख रही है। न तो टाटा नगर स्टेशन पर जांच हो रही है और न ही किसी सार्वजनिक स्थानों पर। इधर, एशिया और यूरोप समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना की चौथी लहर आने की पुष्टि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की है।

Report By :- ALKA TIWARI, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309