Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

इंडियन नेशनल लीग ने मांडर विधानसभा उपचुनाव में CPI (M) को समर्थन देने का फैसला लिया

0 480

NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

इंडियन नेशनल लीग के नेशनल कार्यकारिणी सदस्य एवं मांडल विधानसभा प्रभारी मोहम्मद आसिफ ने प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर रजि उद्दीन के हवाले से कहा कि हाईकमान के आदेशानुसार इंडियन नेशनल लीग झारखंड में मांडर विधानसभा उपचुनाव में अपने सहयोगी दल सीपीआई ( एम ) के प्रत्याशी सुभाष मुंडा को समर्थन देने का फैसला लिया है !

यह जानकारी मोहम्मद इब्राहिम जावेद प्रदेश अध्यक्ष इंडियन नेशनल लीग झारखंड में या झारखंड राज्य उपाध्यक्ष के हवाले से मोहम्मद रफी उद्दीन ने सीपीआई (एम) दफ्तर में जाकर कॉमरेड सुखनाथ लोहरा जिला सचिव, कॉमरेड सुरजीत सिन्हा राज्य सचिव मंडल, कॉमरेड समीर दास,कॉमरेड सुभाष मुंडा राज्य कमिटी सदस्य से मुलाकात कर उन्हें मांडर चुनाव में समर्थन दिया। प्रोफेसर मोहम्मद रजीउद्दीन ने कहा कि मांडर उपचुनाव में इंडियन नेशनल लीग मजबूती से सीपीआई (एम ) को अपना समर्थन देगा और उन्हें जिताने का प्रयास करेगा आईएम एल के प्रदेश अध्यक्ष इब्राहिम जावेद सी पी आई( एम )के प्रदेश सचिव प्रकाश विप्लव के बीच टेलिफोनिक वार्ता भी हुई और दोनों नेताओं ने साथ में मिलकर चुनाव लड़ने का संकल्प लिया।

- Advertisement -

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309