Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

UNION BANK OF INDIA में करोड़ों की ठगी : सीनियर कैशियर ने बैंक को लगाया 5 करोड़ 68 लाख का चूना

0 431

CRIME DESK, NATION EXPRESS, रायपुर

राजधानी के प्रियदर्शनीय नगर शाखा के यूनियन बैंक में करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है. यूनियन बैंक के प्रधान खजांची किशन बघेल ने 5 करोड़ 68 लाख रुपए की ठगी की है. राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के मुताबिक शातिर ठग ने करेंसी चेस्ट में सिक्कों की संख्या ज्यादा बताकर बैंक से 5 करोड़ 59 लाख 68 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है. शातिर ने कुल 3 महीनों में 7 खातों में ठगी की रकम जमा किया है. पुलिस जांच में बड़े गिरोह के खुलासे की संभावना है.

- Advertisement -

Union Bank of India - YouTube

पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि न्यू राजेंद्र नगर इलाके के यूनियन बैंक प्रियदर्शनीय नगर शाखा में 5 करोड़ से अधिक का गबन हुआ है. यूनियन बैंक के प्रधान खजांची किशन बघेल ने 5 करोड़ 59 लाख 68 हजार 259 रुपए की ठगी की है.

करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पैसा डबल करने का देते थे झांसा,  चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | The gang who cheated crores was  exposed, used to

शातिर आरोपी ने अलग-अलग 6 से अधिक खातों में गबन की रकम ट्रांसफर की है. आरोपी ने बैंक के चेस्ट में सिक्कों की संख्या अधिक बताकर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया है. शाखा प्रबंधक की शिकायत पर धारा 420, 409 के तहत अपराध दर्ज किया है. आरोपियों की पतासाजी की जा रही है

Report By :- VAISHALI SINHA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, रायपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309