Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

तेजतर्रार, बहादुर, और ईमानदार थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से किया गया सम्मानित

0 555

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड के लिए यह खुशी का क्षण है, विशेषकर पुलिस विभाग के लिए। भारत सरकार ने झारखंड के 26 पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को विभिन्न सेवाओं के लिए मेडल प्रदान किया है। भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर इसकी विधिवत घोषणा कर दी गई है। मेडल प्राप्त करने वालों में छह पुलिस जवान ऐसे भी हैं जो शहीद हो चुके हैं। इनको मरणोपरांत मेडल प्रदान किया गया है। यह छह जवान नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। इस सम्मान के जरिए भारत सरकार ने इनकी शहादत को याद किया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, झारखंड के 14 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक मिला है। इसके साथ ही चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया गया है। वहीं, 11 पुलिस जवानों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक मिला है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पदक पाने वाले सभी 26 पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों की सूची जारी कर दी है।

वेंकटेश कुमार को मिला है राष्ट्रपति पुलिस पदक

गृह मंत्रालय की आरे से जारी सूची के अनुसार, रांची जिले के चुटिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक से मिला है। यह पदक इनको पुलिस सेवा में विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया है। राष्ट्रपति पदक मिलने से पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। 1994 बैच के इंस्पेक्टर व्यंकटेश कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है इससे पहले भी 2015 में सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति के द्वारा मेडल दिया गया है वहीं 2005 में भी इस्पेक्टर वेंकटेश कुमार को मुख्यमंत्री वीरता पदक से नवाजा जा चुका है चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार का काम करने का अपने ही अंदाज है वह हर केस को बारीकी से समझ कर उसे जल्द से जल्द सुलझा लेना चाहते हैं , उनकी ईमानदारी के किस्से काफी मशहूर भी है वेंकटेश कुमार इससे पहले अरगोड़ा, सदर, नामकुम, बुंडू लालपुर और खलारी में भी थाना प्रभारी रह चुके हैं अभी वह चुटिया थानेदार के पद पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं तेज तर्रार इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार स्पेशल ब्रांच में भी 4 साल तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं

वेंकटेश कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होने के बाद पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई है रांची जोन के डीआईजी अनीश गुप्ता ने भी व्यंकटेश कुमार कुमार को बधाई दी है, नेशन एक्सप्रेस के चैनल हेड गुलजार हुसैन खान ने भी चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिए जाने पर उन्हें थाना में जाकर गुलदस्ता देकर बधाई दी, इसके अलावा भी झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अलावा रांची के अलग-अलग थाना के फर्म प्रभारियों ने उन्हें बधाई दी है वेंकटेश कुमार का कहना है कि इस तरह के पदक से काफी हौसला आफजाई होती है और वे पहले भी जिस तरह से अपने काम को अंजाम दे रहे थे उससे और बेहतर करने की कोशिश करेंगे आज जो केस अभी तक पेंडिंग है उसे जल्द से जल्द निपटारा करेंगे

Jharkhand- Police-Award झारखंड जनमुक्ति परिषद के एरिया कमांडर को मार गिराने वाले आईपीएस के. विजय शंकर समेत 14 को मिलेगा वीरता के लिए पुलिस पदक - Sharp Bharatइन 14 लोगों को दिया गया पुलिस वीरता पदक

नक्सली हमले में शहीद हुए जवान अजय कुजुर, देव कुमार महतो, कुंदन कुमार सिंह, अजीत ओरेया, परमानंद चौधरी और कृष्णा प्रसाद नयपान को मरणोपरांत पुलिस वीरता पदक मिला है। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर के एएसपी के विजय शंकर, दारोगा सुशील टुडू, दारोगा प्रभात रंजन राय, सिपाही रंजीत कुमार, सिपाही छोटे लाल कुमार, दारोगा फगुवा होरो, इंस्पेक्टर लालेश्वर महतो और दारोगा रामेश्वर भगत को भी पुलिस वीरता पदक मिला है।

झारखंड न्यूज: नक्सली हमले में शहीद हुए 6 जवान समेत 14 को पुलिस वीरता पदक | Jharkhand News: Police gallantry medal to 14 including 6 jawans who were martyred in Naxalite attack

इन्हें मिला सराहनीय सेवा पदक

झारखंड के 11 पुलिस कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक मिला है। इनमें डीएसपी अरविंद कुमार, डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर विमलकांत कुंवर, सब इंस्पेक्टर साकिर अंसारी, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जेम्स टोप्पो, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रजनीश कुमार, हवलदार मुकरू सुंडी, हवलदार बलराम बहादुर राणा, हवलदार सुभाष धोबी, सिपाही मंगल गुरुंग और लालू लामा शामिल हैं।

Report By :- SHIVANGI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309