रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच की तैयारी जोरों पर : खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर एटीएस सतर्क, आपात स्थिति से निपटने के लिए रेडिसन ब्लू में ATS ने किया मॉक ड्रिल
SPORTS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची में नौ अक्टूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होना है। इस मैच के मद्देनजर सुरक्षा की तैयारी अभी से तेज कर दी गयी है। खिलाड़ी रेडिशन ब्लू होटल में ठहरेंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर एटीएस सतर्क है। अभी से इसकी तैयारी तेज कर दी गयी है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आज एटीएस ने रेडिसन ब्लू होटल में मॉक ड्रिल किया। एटीएस ने इसके पहले जेएससीए स्टेडियम में आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया था।

- Advertisement -
रांची के धुर्वा स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भी मॉक ड्रिल किया गया था। एटीएस ने यहां भी माक ड्रिल कर दिखा दिया कि सुरक्षा में तैनात जवान हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। इस मॉक ड्रिल में आतंकियों के हाथों बंधक बने दर्शकों को मुक्त कराने का टास्क था। इस टास्क को एटीएस की टीम ने बखूबी निभाया।
इस अंतरराष्ट्रीय मैच के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। सुरक्षा में तैनात जवान अत्याधुनिक हथियारों से लैस होंगे, स्टेडियम में जरूरी उपकरण, अग्निशमन गाड़ी, एंबुलेंस की भी व्यस्था होगी। पूरे इलाके की नजर ड्रोन कैमरे से भी रखी जायेगी। राजधानी रांची के लिए इस मैच को लेकर अभी से उत्साहित हैं।
रांची के जेएससीए स्टेडियम में अब तक दो टेस्ट, पांच एक दिवसीय व तीन टी-20 मैच सफलता पूर्व हो चुके हैं। स्टेडियम की क्षमता 50 हजार की है। इस मैदान पर पहला मैच अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच 12 फरवरी 2016 को इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला गया था। हर बार मैच देखने के लिए क्रिकेट फैन्स की लंबी लाइन लगती है। इस बार भी मैच को लेकर क्रिकेट लवर उत्साहित हैं।
Report By :- DIVYA TRIPATHI, SPORTS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI