Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

एसएसपी, उपायुक्त, ग्रामीण एसपी, सिटी डीएसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारियों को सदभावना सम्मान से नवाजा गया

0 519

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी रांची एवं सर्वधर्म सदभावना समिति के संयुक्त त्वाधान में कर्बला चौक स्थित सामुदायिक भवन में सदभावना सम्मान समारोह सर्वधर्म सदभावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम एवं सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के महासचिव अकीलुर्रहमान के संयुक्त नेतृत्व में सम्पन्न हुआ जिसमें राहुल कुमार सिंहा- उपायुक्त रांची, कौशल किशोर – एस एस पी रांची, मो. नौशाद आलम- ग्रामीण एस पी रांची, , दीपक कुमार- सिटी डी एस पी रांची, लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार को शाल, माला, बूके एवं मोमेन्टो देकर सदभावना सम्मान से नवाजा गया I

उक्त अवसर पर उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिंहा एवं एस एस पी रांची किशोर कौशल ,ग्रामीण एस पी नौशाद आलम ने अपने सम्बोधन में कमिटी की सराहना करते हुए इस पल को ऐतिहासिक बताया एवं शैक्षणिक जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा साधन है जिसे जितना बांटा जाए कभी घटता नहीं है सदा बढ़ता ही जाता है I उन्हें आगे कहा कि शिक्षा घर के साथ साथ पूरे समाज व पूरे देश को रौशन करता है अतः घर घर में शैक्षणिक जागरूकता के साथ साथ बच्चों में संस्कार भी जरूरी है Iसाथ ही ग्रामीण छेत्रों में भी सद्भवना के लिए हम सबको मिल कर काम करने की ज़रूरत है उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में कुछ युवा वर्ग अपने राह से भटक गए हैं उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ते हुए सही राह पर लाना जरूरी है तभी हमारा समाज विकसित हो सकता है I अपने सम्बोधन में हर अच्छे कार्यों के लिए कमिटी को प्रशासनिक स्तर पर अपने पूर्ण सहयोग देने की बात कही I

- Advertisement -


अकीलुर्रहमान एवं मो. इसलाम ने समारोह की सयुक्त रूप से अध्यक्षता की एवं अपने सम्बोधन में आपसी सौहार्द की जागरूकता पर बल दिया एवं कहा कि आपसी सौहार्द हमारी विरासत व तहजीब का हिस्सा है जिसे हम वर्षों से निभाते चले आ रहे हैं और आगे भी इसे बरकरार रखेंगे I कार्यक्रम का संचालन सर्वधर्म सदभावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम ने किया I


कार्यक्रम में धवताल अखाड़ा के प्रमुख खलीफा पप्पू गद्दी, इमाम बख्श अखाड़ा के प्रमुख खलीफा मो. महजूद,सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी के अध्यक्ष जावेद गद्दी, महासचिव अकीलुर्रहमान, उपाध्यक्ष आफताब आलम, मो तौहीद, सर्वधर्म सदभावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम, उपाध्यक्ष ओम सिंह, साहेब अली, अंजुमन इस्लामिया रांची के अयूब राजा खान, शाहिद टिपलु,, वार्ड न. 16 की पार्षद नज़मा रज़ा, हाजी माशूक, मो. तौहीद,, सुरजीत सिंह, भास्कर वर्मा,मो इस्लाम इदरीसी, खालिद उमर,,मासूम गद्दी, महबूब आलम, अर्श अली टिंकू, फिरोज अंसारी, सुहैल खान, शमीम कुरैशी ,मो निगार, अब्दुल खालिक नंनहु,,कैटरीना तिर्की, ताहिर हुसैन सन्नी,मो खुर्शीद,मो नौशाद,अब्दुल वाहिद औरंज़ेब खान नेहाल अहमद,सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थिति थे I धन्यवाद ज्ञापन औरंज़ेब खान ने किया।

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309