Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नवरात्र आज से शुरू : रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में भारी बदलाव, दो और चार पहिया वाहन लेकर निकलने से पहले जान ले ट्रैफिक रूट

0 433

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र आज से शुरू हो रहा है। आम तौर पर शहर के ज्यादातर पूजा पंडालों के पट षष्ठी तिथि यानी एक अक्टूबर को खुल जाएंगे। चूंकि रांची में दुर्गोत्सव भव्य रूप में मनाया जाता है। हजारों की भीड़ सड़कों पर दिन-रात रहती है। आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु माता दर्शन को पहुंचते हैं। इसलिए हर साल की तरह इस बार भी शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाने वाला है। ट्रैफिक पुलिस ने इससे संबंधित रूट चार्ट और गाइडलाइन तैयार कर ली है।

Shardiya Navratri 2019: 16 shringar of maa durga | नवरात्रि में मिलेगा अखंड  सौभाग्य का वरदान, माता रानी का करें 16 श्रृंगार | Patrika Newsसुचारु यातायात के लिए एक अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश रोज सुबह 8 बजे से अगली सुबह 4 बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगा। चूंकि, रात में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है, इसे देखते हुए नवरात्र के अंतिम पांच दिन शहर के अंदर चलने वाले निजी और यात्री वाहन शाम 4 बजे से अगली सुबह 4 बजे तक तय जगह तक ही जा सकेंगे। उससे आगे जाने के लिए लोगों को अपनी गाड़ी तय स्थान पर ही पार्क कर पैदल बढ़ना होगा। यानी पंडालों से 200 से 500 मीटर दूर गाड़ियां पार्क कर पैदल जाना होगा। शहर के ब्रांच राेड पर भी ट्रैफिक जवानाें की तैनाती की जाएगी, ताकि जाम की स्थिति न बने।

- Advertisement -

52 स्थानों पर बनेंगे ड्रॉप गेट, 400 अतिरिक्त जवान रूट क्लीयर करेंगे

यातायात व्यवस्था में कहीं काेई चूक न हाे, इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यही वजह है कि 52 जगहाें पर ड्राॅप गेट बनाए जाएंगे। ड्राॅप गेट से आगे जाने की अनुमति किसी भी वाहन सवार काे नहीं होगी। सभी ड्राॅप गेट पर पुलिस जवानाें काे तैनात किया जाएगा। रूट क्लीयर करने के लिए 400 अतिरिक्त जवान तैनात होंगे। प्रभारी ट्रैफिक एसपी अंशुमान कुमार ने वरीय अधिकारियाें से अतिरिक्त जवान मांगे हैं।

किस रूट पर कहां तक ले जा सकेंगे वाहन

  • निजी वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा कचहरी चौक से शहीद चौक व अलबर्ट एक्का चौक, रतन पीपी से सुजाता चौक तक नहीं जा सकेंगे। वहीं ओवरब्रिज की ओर से मेन रोड आने वाले दो पहिया समेत सभी वाहन सैनिक मार्केट या जीईएल चर्च कॉम्पलेक्स तक ही आ सकेंगे।
  • पिस्का मोड़ से रातू रोड चौक की ओर आने वाले वाहन मीनाक्षी सिनेमा मोड़ से पहाड़ी मंदिर होते हुए किशोरगंज चौक तक और वहां से हरमू चौक की ओर जा सकेंगे।
  • हरमू बाइपास से पिस्का माेड़ जाने वाले चारपहिया वाहन बीजेपी कार्यालय के समीप (पेट्रोल पंप) से पिपराटोली होते पिस्का मोड़ जाएंगे।
  • लालपुर से कोकर और कोकर से लालपुर की ओर आने-जाने वाले वाहन कोकर इंडस्ट्रियल एरिया होते हुए आवागमन कर सकेंगे।
  • सभी वाहन धुर्वा, बिरसा चौक, डोरंडा, सुजाता चौक, मुंडा चौक, बहूबाजार, कर्बला चाैक, प्लाजा चाैक, न्यूक्लियस माॅल चाैक होते हुए कचहरी चौक तक परिचालन कर सकेंगे।

Locals mob police van in Ranchi for violating traffic rules, demand challan  against officers

इन रास्ताें पर आने-जाने वाले लोग पार्क करेंगे गाड़ियां

न्यू मार्केट टेंपो स्टैंड- किशाेरी यादव चाैक से किशाेरगंज तक के रास्ते में बने पंडाल तक पहुंचने वाले वाहनाें की पार्किंग कर पाएंगे। सैनिक मार्केट, चर्च काॅम्प्लेक्स- डाेरंडा से मेन राेड आने वाले श्रद्धालु वाहनाें की पार्किंग करेंगे। जाकिर हुसैन पार्क के पास- कांके राेड और बरियातू से कचहरी की ओर आने वाले श्रद्वालु पार्किंग कर सकेंगे। जिला स्कूल परिसर- अपर बाजार से मेन रोड जाने वाली गाड़ियां पार्क होंगी !

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309