Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

ALERT ! रांची में भी बिक रहा है जहर ? 66 बच्चों की मौत के बाद झारखंड में 4 कफ सिरप को जब्त करने का आदेश ,हरगिज़ भी ये 4 कफ सिरप छोटे बच्चों को बिल्कुल भी ना पिलाएं,

0 568

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

इन सिरप्स को लेकर अलर्ट

प्रोमेथाजिन ओरल सॉल्यूशन

कोफेक्समालिन बेबी कफ सिरप

मेकॉफ बेबी कफ सिरप

मैग्रिप एन कोल्ड सिरप

हरगिज़ भी ये चार कफ सिरप छोटे बच्चों को बिल्कुल भी ना पिलाएं

कफ सिरप से किडनी में हो जाते हैं भारी जख्म

घातक और जहरीले हैं सिरप में प्रयुक्त रसायन

इन दवाओं में डायथाइलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल का इस्तेमाल किया है, वे जहरीले होते हैं.

डायथाइलीन ग्लाइकॉल ऐसा कार्बन कंपाउंड हैं, जिनमें न खुशबू होती है, न ही रंग. ये मीठा होता है, ताकि बच्चे इसे आसानी से पी सके.

डब्ल्यूएचओ ने हरियाणा स्थित एक भारतीय दवा कंपनी मेडन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड द्वारा बनाये गये सर्दी व खांसी के चार सिरप के खिलाफ अलर्ट जारी किया है. संगठन ने पश्चिम अफ्रीकी देश गांबिया में 66 बच्चों की मौत के लिए कंपनी में बनाये गये कफ सिरप को जिम्मेदार ठहराया है. अलर्ट के बाद भारत के औषधि नियामक निकाय (डीसीजीआइ) ने जांच शुरू करने के साथ ही डब्ल्यूएचओ से इस बारे में और ब्योरा मांगा है.

- Advertisement -

Keep these things in mind while taking cough syrup | खांसी का सिरप लेते समय  इन बातों का रखें ध्यान | Patrika Newsइधर इस अलर्ट के बाद राज्य औषधि निदेशालय ने झारखंड में भी इसके उपयोग की जांच का आदेश दिया है. औषधि निदेशालय ने सभी औषधि निरीक्षकों से कहा है कि जिन दवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, वे सामान्य कफ सीरप हैं. ये छोटी-छोटी दवा दुकानों में भी उपलब्ध रहते हैं. ऐसे में राज्य में चारों कफ सीरप की उपलब्धता की जांच करें. अगर दवा दुकानों में यह कफ सीरप मिलता है, तो उसे जब्त करें. विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ सुजीत कुमार ने दवा की उपलब्धता की जांच कर तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309