Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची DC पर लगा गंभीर आरोप, सरकारी बॉडीगार्ड से कराते हैं PERSONAL काम

0 607

NEWS DESK, NATION EPRESS, RANCHI

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश पांडेय ने रांची डीसी पर अपने सरकारी बॉडीगार्ड से रिश्तेदार और बच्चों का काम कराने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इससे विधि व्यवस्था ड्यूटी में तैनात जवानों पर अतिरिक्त काम का बोझ पड़ रहा है. Jharkhand Police Mens Association Alleges Ranchi DC Gets Domestic Work Done  For Relatives Through Jawansरांची डीसी के यहां आठ बॉडीगार्ड व 10 जवानों की टीम तैनात है. अफसरों के पास अधिक संख्या में जवानों की प्रतिनियुक्ति के कारण पुलिस लाइन में जवानों की कमी रहती है. इसी वजह से उपलब्ध जवानों को लगातार ड्यूटी करनी पड़ती है. ऐसा कर मुसहरी कमेटी व डीजीपी के आदेश के अलावा पुलिस मैनुअल के निर्देश का उल्लंघन किया जा रहा है. पुलिस मुख्यालय स्तर से पूर्व में ही आरक्षी से सप्ताह में छह दिन रोजाना सिर्फ आठ घंटे ड्यूटी लेने का निर्देश है. लेकिन, आदेश का उल्लंघन कर अफसर द्वारा बॉडीगार्ड को निजी कार्यों में लगाया जा रहा है. कई अपराधी छवि के व्यक्ति/अपराधियों एवं उपद्रवियों को भी अंगरक्षक उपलब्ध करा कर हमारे जवानों का जीवन एवं उनके हथियार को खतरे में डाला गया है. एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष ने रांची एसएसपी से मांग की है कि ड्यूटी करनेवाले जवानों की बात सुनने के लिए समय दें और उनकी समस्या का समाधान करें.

Report By :- SHADAB KHAN, NEWS DESK, NATION EPRESS, RANCHI

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309