LIVE ग्राउंड रिपोर्ट :- भारत-न्यूजीलैंड T20 क्रिकेट मैच आज, रांची वासियों के सिर चढ़ा क्रिकेट का फीवर, क्रिकेट फैंस का जोश हाई
LIVE REPORTING : SPORTS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
4.45 में होटल से दोनों टीमों के खिलाड़ी निकल कर 5 बजे जेएससीए स्टेडियम पहुंचे खिलाड़ी
5.30 बजे इंडिया और न्यूजीलैंड के प्लेयर्स ग्राउंड में वार्मअप करेंगे
6.30 बजे टॉस होगा
7 बजे से मैच शुरू हो जाएगा
JSCA उपाध्यक्ष को भी दिखाना पड़ा पास
मौसम का हाल
मौसम साफ रहने के कारण दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, शाम में हल्की ओस गिर सकती है.हालांकि आसमान रात में भी पूरी तरह से साफ रहेगा.शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक का शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा.
पिच के बारे जाने
सुबह से खिली धूप के कारण पिच पूरी तरह से ड्राई हो गया. आउटफील्ड में लगे घास भी पूरी तरह से खिली धूप सुख गए. आउट फिल्ड फ़ास्ट होने के कारण बल्लेबाज खूब रन बनाएंगे.
टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना चाहेगी
दूसरे टी-20 मैच के दौरान भारी ओस गिरने की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना चाहेगी.
वैक्सीन की दोनों डोज़ ले चुके लोगों को प्रवेश मिलेगा
राज्य सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ ले चुके लोग या फिर आरटी पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने वालों को स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा. 3 बजे से स्टेडियम के अंदर जाने को लेकर खोल दिया गया. 11 बजे से ही लोग स्टेडियम की ओर जाने लगे. 1 बजे से सभी गेट में लोग लाइन में लग गए
मैच से पहले रांची की वेदर रिपोर्ट:
साफ आसमान में होगा IND VS NZ का मैच, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार
भारत vs न्यूजीलैंड 2nd T-20I LIVE:
स्टेडियम में शुरू हुई फैंस की एंट्री, टॉस जीतकर बॉलिंग होगी पहली पसंद; कीवी टीम के लिए ‘करो या मरो’ की जंग
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन यानी जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड के मैच को लेकर लोगों में रोमांच है. 38 हजार दर्शकों वाले क्षमता वाले इस मैदान पूरा भरा रहने की उम्मीद है. स्टेडियम में रांची बॉय महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह है. इसी तरह रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को करीब से देखने के लिए आने वाले दर्शकों में कौतुहल है. कोविड नियमों का पालन करने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था के साथ ही मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. स्टेडियम के भीतर और बाहर में दो हजार अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है. डीएसपी स्तर के 10 अधिकारियों को केवल विधि व्यवस्था व यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए तैनात किया गया है.
- Advertisement -
भारत- न्यूजीलैंड टी 20 क्रिकेट मैच को लेकर टिकटों के लिए मारा मारी है. मैच देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक के स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है. इसके लिए स्टेडियम और उसके बाहर सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था की गई है. स्टेडियम और उसके बाहर ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया जाएगा. ड्रोन कैमरे से भी दर्शकों पर निगरानी रखी जाएगी. इसके अलावा मेटल डिटेक्टर हर द्वार पर लगेंगे। साथ ही सुरक्षा में लोग भी दर्शकों की जांच करेंगे
सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे :- सौरभ, CITY SP
सिटी एसपी सौरभ के अनुसार स्टेडियम और उसके बाहर चार लेयर में सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. इस सुरक्षा को पार करने के बाद ही कोई भी व्यक्ति मैदान तक पहुंच पाएगा. सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे स्टेडियम के भीतर और बाहर गेट पर आसामाजिक तत्वों पर निगरानी रखें. सभी जवानों को निर्देश दिया गया है कि सुबह से ही वे प्रतिनियुक्त स्थल पर तैनात रहेंगे.
मैच समाप्त होने के बाद वे तब तक अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर तैनात रहेंगे, जब तक कि दर्शक स्टेडियम से निकल नहीं जाएं. सुरक्षा बलों के जवानों से यह भी कहा गया है कि बिना मास्क के दर्शकों को किसी भी हाल में स्टेडियम में प्रवेश करने नहीं दें. थानेदारों को भी निर्देश दिया गया है कि वे गुरुवार की रात से ही पूरे इलाके में गश्त लगाएं. संदिग्ध पाए जाने वाले व्यक्ति को तुरंत हिरासत में लें.
मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी

सिटी एसपी के अनुसार स्टेडियम के पास अत्याधुनिक कैमरे से लैस इंटरसेप्टर रहेगा, जो संदिग्धों पर नजर रखेगा। गुरुवार से ही स्टेडियम की चौकसी शुरू हो जाएगी, ताकि खेल में कोई व्यवधान न डाल पाए. स्टेडियम के भीतर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे, ताकि खेल-प्रेमियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो और असामाजिक तत्व अपने मंसूबों में सफल न हो पाए.
जगह-जगह की गई है बैरिकेडिंग, वाहनों का रूट डायवर्ट
मैच को देखते हुए स्टेडियम जाने वाले रास्ते में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। इस रास्ते में आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया जा रहा है। बड़े वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सुरक्षा में लगे जवान दोपहर 11:00 बजे से ही अपने स्थान पर तैनात नजर आ रहे हैं। बड़ी संख्या में महिला जवानों की भी ड्यूटी पर लगाई गई है। सुरक्षाकर्मी वाहन चालकों को समझा कर दूसरे रास्ते से भेज रहे हैं।
धोनी, विराट और रोहित के नाम के जर्सी की खूब डिमांड
पश्चिम बंगाल से करीब डेढ़ सौ लोग टीशर्ट, कैप और झंडा बेचने के लिए रांची पहुंचे हैं। ये स्टेडियम जाने वाले रास्ते में सड़क किनारे खड़े होकर इन्हें बेच रहे हैं। इनके पास 150 से 200 रुपए तक के टीशर्ट, 50 से 60 रुपए की कैप और तिरंगा उपलब्ध है। टीशर्ट बेच रहे राम कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा डिमांड धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम वाली टी शर्ट की है।
हाई स्कोरिंग मैच होगा
रांची में काफी समय बाद मैच हो रहा है। इसलिए विकेट फ्रेश है। रांची में हाई स्कोरिंग मैच होगा। ऐसे में चेज करने वाली टीम फायदे में रहेगी। वैसे भी टी-20 मैच में सभी टीमें स्कोर को चेज करना पसंद करती हैं। रांची में थोड़ी ठंड है, लेकिन इसका ज्यादा असर मैच पर नहीं पड़ने वाला।
JSCA उपाध्यक्ष को भी दिखाना पड़ा पास
इस दौरान ट्रैफिक पुलिस भी पूरी मुस्तैदी से तैनात है। सभी गाड़ियों को पास देखकर ही एंट्री दी जा रही है। पुलिस कर्मियों ने JSCA के उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव को भी रास्ते में रोक दिया। पहले उन्हें सामान्य रास्ते से जाने के लिए कहा गया। जब उन्होंने अपना परिचय दिया, तब उनके लिए VVIP मार्ग से बैरिकेडिंग हटाई गई।
LIVE REPORTING :- MINAKSHI SAINGH/ ANUJA AWASTHI, SPORTS DESK, NATION EXPRESS, जेएससीए (JSCA) स्टेडियम, RANCHI