CRIME DESK, NATION EXPRESS, मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर जनपद में शाहपुर क्षेत्र के गांव तावली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। वहीं दर्दनाक मंजर देख लोगों की रूह कांप गई।
बताया गया कि पारिवारिक कलह में असगर अली ने सोमवार की रात पत्नी अंजुम (45) के सिर में धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। थाना पुलिस के साथ सीओ बुढ़ाना मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला के भतीजे ने आरोपी फूफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
तावली निवासी 62 वर्षीय असगर अली ने अपना मकान बेच दिया था। इस कारण वह गांव में ही बुच्ची के घर में अपनी पत्नी अंजुम (45) और दो बच्चों छह वर्षीय बेटे व साढ़े चार वर्षीय बेटी के साथ रहता हैं। सोमवार को असगर अली की सास वृद्घा राजुली और साले का बेटा नावेद आए थे। असगर अली ने एक परिचित के घर दोनों के सोने की व्यवस्था की थी। अंजुम की बेटी भी अपनी नानी के पास सो रही थी। घर पर अलग-अलग कमरों में असगर अली, उसकी पत्नी अंजुम और बेटा सो रहे थे।
- Advertisement -
Report By :- SHIVANI TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, मुजफ्फरनगर