Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

ड्रग्स क्वीन : हुस्न का नशा फिर हुआ बेपर्दा : ममता के जाल में फंसी खूबसूरत मॉडल ज्योति, हुस्न की आड़ में चला रही थी नशे का कारोबार

0 414

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची में मॉडल करा रही थी नशे का कारोबार, हुस्न के जाल में फंसाकर करती थी एजेंट की भर्ती

रांची पुलिस ने एक मॉडल को ड्रग्स के कारोबार संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया

राजधानी रांची में ब्राउन शुगर तस्कर बेखौफ होकर बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे हैं. ताज्जुब की बात तो यह है कि इसी साल मॉडल ज्योति शर्मा ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में जेल गयी थी, लेकिन जेल से छूटने के बाद वह अपने गिरोह के साथ बड़े पैमाने पर शहर के युवाओं और युवतियों को ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रही थी. ब्राउन शुगर तस्कर ज्योति शर्मा इसके पहले भी रांची पुलिस से बेखौफ होकर अपने गिरोह के साथ युवक-युवतियों तक ब्राउन शुगर की सप्लाई करती रही है.

- Advertisement -

रांची पुलिस ने कल पांच ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ब्राउन शुगर तस्करों के नाम ज्योति शर्मा, मुनी देवी, अर्जुन शर्मा, बलराम शर्मा और राहुल शर्मा हैं. वहीं पुलिस ने 36 ग्राम ब्राउन शुगर, 4 मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन बरामद किया है. रांची के सुखदेव नगर और पंडरा इलाका ब्राउन शुगर तस्करों के लिए सेफ जोन बन गया है. गिरफ्तार सभी ब्राउन शुगर तस्कर सुखदेव नगर इलाके के रहनेवाले हैं.

ऑनलाइन और पहचान वालों से ही फोन पर होता था सौदा

रांची पुलिस को गिरफ्तार मॉडल ब्राउन शुगर तस्कर ज्योति शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन के माध्यम से शहर के अलग-अलग युवाओं और युवतियों को ब्राउन शुगर की सप्लाई की जा रही थी. इसके अलावा जो परिचित व्यक्ति होते थे उनको ब्राउन शुगर मुहैया कराया जाता था.

पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि हॉस्टल और लॉज में रहनेवाले स्टूडेंट्स के बीच ब्राउन शुगर की काफी डिमांड है. ब्राउन शुगर की डील फोन पर ही होती थी. पुलिस या किसी और को शक न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाता था. यही वजह है कि सप्लाई में काफी सावधानी बरती जाती थी. सिर्फ जान-पहचान वालों को और ऑनलाइन के माध्यम से ही ब्राउन शुगर की सप्लाई की जाती थी.

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309